प्ैथ् का पटना वि॰वि॰ सम्मेलन संपन्न, मौजूदा दौर में ए॰आई॰एस॰एफ॰ के ऊपर बड़ी जवाबदेही-प्रो॰ मालाकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

प्ैथ् का पटना वि॰वि॰ सम्मेलन संपन्न, मौजूदा दौर में ए॰आई॰एस॰एफ॰ के ऊपर बड़ी जवाबदेही-प्रो॰ मालाकार

  • संघर्ष तेज करने के लिए ए॰आई॰एस॰एफ॰ की 51 सदस्यीय पटना वि॰वि॰ इकाई गठित, इप्टा के नाटक से रोमांचित हुए छात्र-छात्राएँ, ब्रेख्त की जयंती पर कल पटना काॅलेज में नाटक 1ः00 बजे दिन से।

aisf logo
पटना. 9 फरवरी। आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन ;।प्ैथ्द्ध का 14वां पटना वि॰वि॰ सम्मेलन आज पटना काॅलेज परिसर में संपन्न हुआ। शिक्षा पर बढ़ते हमले, शैक्षणिक बदहाली सांप्रदायिकता के खिलाफ तथा रोजगार एवं कैंपस लोकतंत्र को लेकर बुलाए गए छात्र सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने पटना वि॰वि॰ की मौजूदा हालात में बदलाव से लेकर देश और दुनिया की परिस्थितियों का जिक्र किया। आने वाले दिनों में संघर्ष तेज करने के लिए उद्देश्य से सम्मेलन में सर्वसम्मति से ।प्ैथ् की 51 सदस्यीय पटना वि॰वि॰ इकाई, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी एवं 9 सदस्यीय सचिवमंडल का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संदीप कुमार ‘सुरेन्द्र’ को अध्यक्ष, प्रभात कुमार को सचिव, मुकेश कुमार यादव एवं ज्योति कुमारी को उपाध्यक्ष, शहनाज अंसारी एवं चंदन कुमार को सह सचिव एवं गोलू कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं पुष्पेन्द्र कुमार, राजीव रंजन, राकेश, प्रिंस, राजेश, अमित सिंह, शमा परवीन, चंदन, राहुल, जयनारायण, राहुल, राजन, विशाखा कुमारी को पटना वि॰वि॰ कार्यकारिणी एवं शिवम प्रेरणा, शुभम, देवाशीष, अजीत, अजिताभ, सुशील, विकास, मिन्नू, रंजीत, रिषू कुमारी, चंदन, विकास शुक्ला, अमित मिश्रा, मो॰ रसीद अख्तर, विजय, मो॰ हदीस, अविनाश, भरत, सनातन मंडल, चंदन शर्मा, विशेन्द्र, सुधांशु, अजीत, शशिकांत, निशांत, निखिल, अतुल, विद्यानंद, नरेन्द्र, दीपक मुकेश, रूबी को पटना वि॰वि॰ इकाई में चुना गया।
सम्मेलन की शुरुआत में इप्टा के साथियों ने महिला हिंसा पर आधारित नुक्कड़-नाटक ‘चुप्पी’ एवं जोगीरा का मंचन किया। पटना काॅलेज ग्राउंड मंे नाटक को देख छात्र-छात्राएँ रोमांचित हो उठे तथा इससे पटना काॅलेज परिसर का माहौल बदला-बदला दिखा।
वहीं सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए ।प्ैथ् के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार ने शहीद भगत सिंह के सपनों का देश बनाने का आह्वान करते हुए सबको एक समान शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष विकसित करने पर जोर दिया। देश की बद से बदतर होती हालत का जिक्र करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की अपील की। वही बतौर मुख्य वक्ता जे॰एन॰यू॰ के स्कूल आॅफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्राध्यापक प्रो॰ एस॰एन॰ मालाकार ने ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ प्रतिरोध के क्रम में जन्मे ।प्ैथ् के साथियों पर मौजूदा दौर में बड़ी जवाबदेही बताते हुए कहा कि विश्व साम्राज्यवाद के निशाने पर तेल का अकूत भंडार है और इसी कारणवश वह इस्लाम को आतंकवाद का पर्याय बनाने पर तुला है। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से अवैज्ञानिक, अतार्किक बातें कर सांप्रदायिक शक्तियाँ भी सचेतन प्रयास कर रही है इसके खिलाफ जोरदार मुहिम चलाने की जरूरत है। मौजूदा व्यवस्था इस तरह का इंसान पैदा करना चाहती है जो मानव मस्तिष्क के बिना बेरोजगारी का तमगा लगाए हुए दर-दर की ठोकरे खाता रहे। उन्होंने देश में बंद किये गये लाखों स्कूलों का जिक्र करते हुए शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रो॰ डेजी नारायण ने कहा कि यह कितना हास्यास्पद है कि साइंस कांग्रेस तक में अवैज्ञानिक बातें कर प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिकों की खिल्ली उड़ाते हैं। उन्होंने इतिहास मंे तोड़-मरोड़ की साजिशों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियाँ जितनी सक्रिय रूप में काम कर रही है इसके अभियान को रोकने में ।प्ैथ् जैसे प्रगतिशील छात्र संगठन से बड़ी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वि॰वि॰ में अलोकतांत्रिक ढंग से फैसले हो रहे हैं, सीनेट बिना छात्रों के प्रतिनिधित्व या टाॅपर को शामिल कर संचालित करना बेमानी है उसमें तब जब सबसे अधिक तादाद छात्र समुदाय की ही है।
अध्यक्षता महेश कुमार, प्रभात कुमार एवं ज्योति कुमारी की संयुक्त अध्यक्ष मंडली ने किया। कल दिनांक 10 फरवरी को दुनिया के मशहूर कवि बर्तोल्त ब्रेख्त की जयंती पर इप्टा के द्वारा नुक्कड़-नाटक 1ः00 बजे दिन में पटना काॅलेज ग्राउंड में किया जाएगा  इस मौके पर ।प्ैथ् के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ राय, राज्य सचिव सुशील कुमार, राज्य उपाध्यक्ष निखिल कुमार झा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अकाश गौरव, जिला सचिव रूपेश सिंह, सचिवमंडल सदस्य राहुल कुमार, रंजीत पंडित, अंकित कुमार, अभिषेक आनन्द, धनंजय कुमार, मंजीत, आशुतोष, अखिल, सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: