पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी)

आवेदन पत्रों का निराकरण गंभीरता से करें-अपर कलेक्टर

panna news
पन्ना 09 फरवरी 15/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर अनिल खरे ने समय अवधि पत्रों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कई बार निर्देश देने के बावजूद जनसुनवाई तथा जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ के आवेदन पत्रों का निराकरण तत्परता से नही किया जा रहा है। समय अवधि में निराकरण के लिए दर्ज कई आवेदन पत्र एक वर्ष से अधिक अवधि से लंबित हैं। सभी अधिकारी कार्यालय को प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण गंभीरता से करें। कई कार्यालय प्रमुखों ने इस सप्ताह एक भी आवेदन पत्र निराकृत नही किया है। ऐसी लापरवाही सहन नही की जाएगी। अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर आवेदन पत्रों का निराकरण करके प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करें। अपर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में दर्ज आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा करें। आवेदन देेने वाले व्यक्ति से भी आवेदन पत्र के संबंध में चर्चा करें। इनका निराकरण करके प्रतिदिन आॅनलाईन जानकारी दर्ज करें। सी.एम. हेल्पलाईन में 761 आवेदन पत्र कार्यवाही के लिए लंबित हैं। इनके निराकरण पर विशेष ध्यान दें। यदि आवेदक की गई कार्यवाही से संतुष्ठ नही भी होता है तो भी निराकरण की जानकारी आॅनलाईन दर्ज कर दें। अपर कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गत जुलाई माह से विशेष अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसकी प्रगति संतोषजनक नही है। सभी एसडीएम शिक्षा विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहयोग से लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से तय समय सीमा में जाति प्रमाण पत्र डिजीटली हस्ताक्षरित करके जारी करें। विशेष प्रयास करने पर ही तय समय सीमा में लक्ष्य के अनुसार आवेदन पत्र जारी होंगे। जिले में 2 लाख 31 हजार 898 व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना है। इनकी पूरी जानकारी आॅनलाईन दर्ज कराएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समग्र पोर्टल पर दर्ज हितग्राहियों के बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें। नगरीय क्षेत्रों के 32 हजार हितग्राही में से केवल 13 हजार के बैंक खातों की जानकारी दी गई है। शेष सभी हितग्राहियों के बैंक खातों की जानकारी एक सप्ताह में समग्र पोर्टल पर दर्ज कराएं। समय सीमा का पालन न होने पर कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों, पेंशन प्रकरणों के निराकरण तथा मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा की गई। बैठक में सभी एसडीएम, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

शांति समिति की बैठक 13 को

पन्ना 09 फरवरी 15/जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर आर.के. मिश्रा करेंगे। एसडीएम पन्ना अशोक ओहरी ने समिति के सभी सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। 

फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए प्रभावी प्रयास करें-अपर कलेक्टर
  • जिलेभर में 22 मार्च को दी जाएगी फाइलेरियारोधी दवा

पन्ना 09 फरवरी 15/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 22 मार्च को फाइलेरिया उन्मूलन दिवस के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल खरे ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में फाइलेरिया रोग का प्रकोप है। विशेषकर अजयगढ विकासखण्ड में इसके रोगियों की संख्या अधिक है। फाइलेरिया की रोकथाम के लिए मच्छरों से बचाव आवश्यक है। एक बार इसका प्रकोप होने पर नियंत्रण करना कठिन होता है। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अनिवार्य रूप से करके इससे बचा जा सकता है। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए पोलियो उन्मूलन की तरह प्रयास करें। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर उसे लागू करें। जिन क्षेत्रों में अधिक रोगी मिल रहे है वहां विशेष ध्यान केन्द्रित करें। अपर कलेक्टर ने कहा कि 22 मार्च को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी गोलियां दी जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग दल तैनात कर रहा है। तैनात कर्मचारियों को सही प्रशिक्षण दें। पूरे अभियान की सतत निगरानी करें। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ0 डी.के. गुप्ता ने बताया कि 22 मार्च को 10 लाख 2 हजार 326 व्यक्तियों को डीईसी गोली तथा एन्बेन्डाजोल गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। दो वर्ष तक की आयु के बच्चों को दवा नही दी जाएगी। दो वर्ष से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को एक गोली, 5 वर्ष से 14 वर्ष की आयु वालों को दो गोली तथा 14 से अधिक आयु वालों को 3 गोलिया दी जाएंगी। गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं को यह दवा नही दी जाएगी। खाली पेट भी यह गोली नही दी जाएगी। भोजन करने के बाद दवा लेना सुरक्षित रहेगा। यदि दवा खाने के बाद किसी तरह की परेशानी हो तत्काल स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला, सभी एसडीएम, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सिविल सर्जन डाॅ. राजेश श्रीवास्तव, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी नयन सिंह तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैंक सलाहकार समिति की बैठक 13 फरवरी को

पन्ना 09 फरवरी 15/जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति डीएलसीसी की बैठक 13 फरवरी को दोपहर 2.45 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जा रही है। कलेक्टर आर.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शासन की रोजगारमूलक योजनाओं से ऋण प्रकरणों की मंजूरी तथा वितरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, युवा स्वरोजगार योजना तथा आरआरसी वसूली की समीक्षा की जाएगी। बैठक में  बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई स्माल शाखाएं खोलने, डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रकरणों के निराकरण, तथा किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की जाएगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक अरविन्द गुप्ता ने सभी शाखा प्रबंधकों तथा विकास विभाग के अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। 

ग्राम हिनौता में मतदाता जागरूकता अभियान बैठक

पन्ना 09 फरवरी 15/तेजस्विनी ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम हिनौता की आंगनवाड़ी में समूह की महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कर्मचारी तथा स्कूल के मास्टर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान संबंधी बैठक आयोजित की गई। पंचायती निर्वाचन में 18 वर्ष से ज्यादा की आयु वाले प्रत्येक व्यक्तियों को अपना मत अवश्य रूप से देना है। बैठक में बताया गया कि अपने वोटरलिस्ट में अपना नाम दर्ज अवश्य करायें। प्रत्येक वोटर सदस्य को अपना अपना मत देना अतिआवश्यक है। सभी को अपना घर कार्य छोड़कर वोट देने आवश्यकता समझकर जाना चाहिए तथा अपना मत अपनी इच्छानुसार शिक्षित एवं सुयोग्य प्रत्याशी देना चाहिए। प्रत्येक सदस्य जिसकी आयु 18 उम्र से ज्यादा है उनका वोटर कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए।                                                   

मदिरा दुकानों की नीलामी 24 फरवरी को

पन्ना 09 फरवरी 15/जिले की 31 देशी तथा 12 विदेशी मदिरा की दुकानों की नीलामी 24 फरवरी को की जाएगी। नीलामी कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 2 बजे से की जाएगी। यह नीलामी एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 की अवधि के लिए की जाएगी। नीलामी की कार्यवाही कलेक्टर आर.के. मिश्रा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी बी.आर. वैद्य ने बताया कि नीलामी के लिए निविदा प्रपत्र अवकाश के दिनों को छोडकर 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए शहरी क्षेत्र की दुकान के लिए 10 हजार रूपये तथा ग्रामीण क्षेत्र की दुकान के लिए 5 हजार रूपये की राशि बैंक ड्राफ्ट अथवा बैंकर्स चैक के माध्यम से भुगतान करना आवश्यक होगा। भरे हुए प्रपत्र 24 फरवरी को दोपहर एक बजे तक जिला आबकारी कार्यालय पन्ना में जमा किए जा सकते हैं। भरे प्रपत्र सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर 22 फरवरी को दोपहर एक बजे तक तथा संभागीय उपायुक्त आबकारी कार्यालय सागर में 23 फरवरी को दोपहर एक बजे तक जमा किए जा सकते हैं। दुकानों के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी कार्यालयीन समय में जिला आबकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। निविदा प्रपत्र खोलकर नीलामी की कार्यवाही 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मदिरा की कोई भी दुकान राष्ट्रीय राज मार्ग के केन्द्र बिन्दु से 100 मीटर की कम दूरी पर नही खुलेगी। 

पुलिस और होमगार्ड एक ही गाडी के दो पहिए हैं-श्री राठौर
  • होमगार्ड की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

panna news
पन्ना 09 फरवरी 15/स्थानीय होमगार्ड आपदा नियंत्रण कक्ष में एक दिवसीय होमगार्ड कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक मध्य प्रदेश होमगार्ड कमल सिंह राठौर ने कहा कि होमगार्ड आपदाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। उन्होंने प्रेरक और सारगर्भित उद्बोधन में भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं के संस्मरण सुनाकर नगर सैनिकों का मनोबल बढाया। उन्होंने होमगार्ड के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने होमगार्ड सैनिकों का आव्हान करते हुए कहा कि वे नव समाज निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। श्री राठौर ने कहा कि पुलिस और होमगार्ड एक ही गाडी के दो पहिए हैं। वे अच्छे व्यवहार के साथ मानव की सेवा करें। उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आईपी. अरजरिया ने कहा कि होमगार्ड सैनिक पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। जनता की सेवा से जुडे यह सैनिक आपदा के समय महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। गणतंत्र दिवस पर होमगार्ड का सराहनीय प्रदर्शन रहा है। कार्यशाला में संभागीय कमाण्डेन्ट श्रीमती संगीता शाक्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर होमगार्ड कमाण्डेन्ट एस.के. विश्वकर्मा द्वारा कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।  

गिद्धों की आबादी बढी

panna news
पन्ना 09 फरवरी 15/पन्ना टाईगर रिजर्व में शीतकाल के दौरान गिद्धों की गणना का कार्य किया जाता है। इस वर्ष टाईगर रिजर्व में 95 आवेदकों का चयन किया गया था। जिसमें 12 राज्यों के गणना कार्य में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गणना कार्य में 12 स्थानीय गाईडों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया। प्रतिभागियों का हिनौता में ओरिएन्टल कैम्प आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को धुंधुआ ले जाकर गिद्धों की गणना के संबंध में जानकारी दी गई। इस वर्ष गणना की विशेष बात यह रही कि क्षेत्र में उपलब्ध 28 गणना स्थानों में एसपीओ के तहत गणना की गई। गणना में पाया गया कि टाईगर रिजर्व में लाॅगबिल्डवल्चर में काफी वृद्धि हुई है। गणना के दौरान इसके 398 जीवित घौंसले पाए गए। इसके अलावा व्हाइट बैक्ड वल्चरों की गणना ग्रीष्मकाल में करने की योजना अलग से तैयार की गई है। पन्ना टाईगर रिजर्व में 1260 से अधिक स्थानीय गिद्ध तथा 260 से अधिक प्रवासी गिद्ध गणना के दौरान पाए गए। इस वर्ष भी 18 पीरग्रीन फलकन पिक पाए गए। गणना समापन अवसर पर पूर्व सांसद एवं विधायक लोकेन्द्र सिंह, श्यामेन्द्र सिंह, किर्तीकुमार अनुमूला, भालू मोण्डे, अम्बिका प्रसाद खरे के साथ समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण भी किए गए। 

कोई टिप्पणी नहीं: