नहीं पहुँचा वि॰वि॰ का कोई अधिकारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

नहीं पहुँचा वि॰वि॰ का कोई अधिकारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

  • दरभंगा हाउस में ए॰आई॰एस॰एफ॰ की 30 घंटे की भूख हड़ताल शुरू छात्रों के अतिरिक्त शिक्षक और कर्मियों ने भी आंदोलनकारी छात्रों से जतायी सहानुभूति, नहीं पहुँचा वि॰वि॰ का कोई अधिकारी, चरणबद्ध आंदोलन तेज करने की चेतावनी।


aisf logo
दरभंगा हाउस, दरभंगा हाउस में ए॰आई॰एस॰एफ॰ के छात्रों द्वारा 30 घंटे का भूख हड़ताल आज 10 बजे से शुरू हुआ। दरभंगा हाउस परिसर में स्वच्छ पेयजल, टायलेट, नियमित साफ-सफाई की सुनिश्चितता, कैंपस प्लेसमेंट, रिक्त स्थानों पर शिक्षक-कर्मियों की बहाली, सुव्यवस्थित एवं आधुनिकीकृत पुस्तकालय, छात्र संघ चुनाव एवं एम॰जे॰एम॰सी॰ में लैब को लेकर भूख हड़ताल पर ए॰आई॰एस॰एफ॰ के पाँच छात्र बैठे हैं। भूख हड़ताल का आह्वान संगठन की दरभंगा हाउस इकाई ने किया। भूख हड़ताल में ए॰आई॰एस॰एफ॰ के राज्य सचिव सुशील कुमार, पी॰यू॰ अध्यक्ष संदीप कुमार सुरेन्द्र, राज्य पार्षद राकेश प्रसाद, वि॰वि॰ कार्यकारिणी सदस्य राजीव रंजन एवं दरभंगा हाउस इकाई के उपाध्यक्ष विकास कुमार शामिल हैं। भूख हड़ताल स्थल पर पटना वि॰वि॰ के वरीय शिक्षक प्रो॰ नवल किशोर चैधरी, प्रो॰ चंद्रमा सिंह, प्रो॰ आशा सिंह, प्रो॰ डेजी नारायण, कुमुदनी सिन्हा, कर्मचारी नेता एवं सिनेट सदस्य रघुराम शर्मा ने छात्रों की माँगों को जायज बताया। वहीं भूख हड़हाल पर देर शाम तक कोई अधिकारी नहीं पहुँचा। छात्रों ने रात में वहीं रहते हुए 30 घंटे तक जारी रख कल शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल जारी रखने का एलान किया।

इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष निखिल कुमार झा ने कहा कि वि॰वि॰ प्रशासन ने संवेदनहीनता की तमाम हदों को पार कर छात्रों को भूख हड़ताल के लिए विवश किया है। तत्काल यदि कुलपति मसले को संज्ञान मंे नहीं लेते हैं तो चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए पी॰यू॰ सचिव प्रभात कुमार ने कहा कि विगत 2 फरवरी को छात्र सम्मेलन में ही इन सवालों पर कार्रवाई का आग्रह वि॰वि॰ से की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह छात्रों को आंदोलन तेज करने हेतु विवश कर रहा है। जिस परिसर में हजारों छात्र छात्राएँ प्रतिदिन आते हैं वहाँ मूलभूत सुविधाएँ इतने बदहाल स्थिति में है यह हैरत अंगेज ही नहीं शर्मनाक भी है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच पहुँच दरभंगा हाउस प्रभारी प्रभाकर झा ने कहा कि आपके आंदोलन का संज्ञान लेते हुए डी॰एस॰डब्लू॰ ने फोन कर जानकारी मांगी है। जिसके जवाब में आपके जायज बताते हुए वि॰वि॰ को पत्र भेजा गया है।

आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में सी॰पी॰आई॰ के जिला सचिव रामलला सिंह भी पहुँच यथाशीघ्र वि॰वि॰ प्रशासन से वार्ता कर भूख हड़ताल समाप्त कराने की मांगी की। मौके पर संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अकाश गौरव, जिलाध्यक्ष महेश कुमार, जिला सचिव रूपेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रणय, पी॰यू॰ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, सह सचिव शहनाज अख्तरी, वि॰वि॰ सचिव मेंडल सदस्य भोलू कुमार, दरभंगा हाउस अध्यक्ष अजिताभ श्रीवास्तव, लाॅ कौलेज सचिव अमित कुमार सिंह, सायंस काॅलेज सचिव जयनारायण, शिवम प्रेरणा, अवकाश कुमार, इन्द्रभूषण, मिन्नू कुमारी, सुशील सिंह, राकेश पासवान, आशुतोष, नरेन्द्र, चंदन, अविनाश सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: