झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (18 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (18 फ़रवरी)

मेगजी अमलियार के पक्ष में भाजपा ने निकाली विषाल रैली

jhabua news
झाबुआ---त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याषियों को गा्रमीण क्षेत्रों में जबरजस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है । जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा समर्थित प्रत्याषी मेगजी अमलियार के समर्थन में कल्याणपुरा हाट बाजार में विषाल रैली निकाली जाकर भाजपा समर्थित प्रत्याषियों के पक्ष में  जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, गोविन्द चैहान  सहित मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रचार प्रसार कर मेगजी अमलियार को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने गा्रमीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में तथा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारे है ऐसे में जिला पंचायत पर भी भाजपा के सदस्य होने से केन्द्र  व प्रदेष सरकार की योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जासकता है । कांग्रेस के शासन काल में भाई भतीजावाद के साथ ही भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है तथा नरेन्द्रमोदीजी एवं षिवराजसिंह ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिये ढेरों योजनायें एवं कार्यक्रम बनाये है उसे पूरा करने में आपका वोट एक विकास का मार्ग प्रषस्त करेगा । इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा ने भी संबोधित करते हुए गा्रमीण मतदाताओं को भाजपा समर्थित प्रत्याषियों को जीता कर जिला पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की ।

पेंशनर संघ एवं वरिष्ठ नागरिक फोरम  का चिकित्सा षिविर 23 फरवरी को

झाबुआ---वरिष्ठ नागरिक फोरम एवं जिला पेंषनर एसोसिएषन झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में स्वाईन फ्ल्यु  से बचाव के लिये होम्योपैथिक औषधियों का वितरण डा. सी एल वर्मा जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं डा. कैलाष पाटीदार शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी झाबुआ के मार्गदर्षन में 23 फरवरी  सोमवार को प्रातः 11-30 बजे एकलव्य भवन थांदला गेट झाबुआ पर आयोजित षिविर में किया जावेगा । सम्रसत नागरिकों से अनुरोध किया गया है इस जानलेवा बीमारी स्वाईन फ्ल्यु  से अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिये अधिक से अधिक संख्या में पधार कर औषधि का लाभ लेवें । संगठन के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह राठौर के अनुसार षिविर में औषधि का निषुल्क वितरण किया जावेगा यह दवाई बचाव के लिये काफी कारगर है।

पूर्व विधायकद्वय जेवियर मेड़ा व वालसिंह मेड़ा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते प्रदेष कांग्रेस ने जारी किया शो-काज नोटिस

झाबुआ---प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण यादव के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन के महामंत्री चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी ने त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के विरोध में कार्यकर तथा भाजपा नेताओं के सम्पर्क में रहकर खुले रूप से कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने तथा जिला कांग्रेस एवं जिला प्रभारी द्वारा कंाग्रेस समर्थीत उम्मीदवारों की घोषित की गई अधिकृत सूची को नकारते हुए स्थानीय समाचार पत्रों एवं मीडिया चेनलों में फर्जी तरिके से अपने स्तर से ही सूची जारी करके अपने प्रत्याशियों को जिला पंचायत चुनाव में खड़े करना एवं पार्टी के विरूध्द अनर्गल वक्तव्य जारी कर प्रेस वार्ता में पार्टी की छबि को धुमील करने का कृत्य किया है । पार्टी विरोधी कार्य को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने काफी गम्भीरता से लिया तथा झाबुआ व पेटलावद के पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा एवं वालसिंह मेड़ा को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए समयावधि में स्पष्टीकरण मांगा है। जारी किये गये शो काज नोटिस में यह भी कहा गया है कि उक्त दोनों विधायकों द्वारा संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में दोनो पूर्व विधायकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। कारण बताओें नोटिस की एक प्रतिलिपी जिला कांग्रेस को प्राप्त हुई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने जारी किये गये शो काज नोटिस की प्राप्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में इन दोनो पूर्व विधायकों द्वारा प्रदेश कांग्रेस को संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता तब तक जिला कांग्रेस अपनी प्रतिक्रिया देना उचित नहीं मानती। किन्तु उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अधिकृत प्रत्याशियों के सामने बागी प्रत्याशियों की चुनौतियों से संगठन प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता।

अवैध शराब जप्त  दस आरोपी गिरफ्तार 
    
झाबूआ---थाना कालीदेवी पुलिस के द्वारा आरोपी सुरसिंह पिता दल्ला डिंडोर, उम्र 35 वर्ष निवासी झिरी के कब्जे से 20 क्वाटर देशी प्लेन शराब कीमती 800/-रूपये, थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस के द्वारा आरोपी शिवकुमार पिता मदनलाल, उम्र 34 वर्ष निवासी पिटोल के कब्जे से 12 बाॅटल ब्लेक फोर्ट कंपनी की शराब कीमती 750/-रूपये, आरोपी मानसिंह पिता भूरा निनामा, उम्र 34 वर्ष निवासी ढोचका के कब्जे से 45 क्वाटर देशी प्लेन शराब किमती 1,440/-रूपये, आरोपी लक्ष्मण पिता सकरा राठौर, उम्र 28 वर्ष निवासी कलमोडा के कब्जे से 34 क्वाटर देशी प्लेन शराब किमती 1,360/-रूपये,   की जप्त की गई। थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस के द्वारा आरोपी दिलीप पिता गोविन्दसिंह चैहान उम्र 20 वर्ष निवासी झाबुआ के कब्जे से 25 क्वाटर दुबारा प्लेन शराब कीमती 875/-रूपये की, आरोपी सीताराम पिता शंकरलाल राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी झाबुआ के अवैध कब्जे से 22 क्वाटर दुबारा प्लेन शराब कीमती 700 रू0 की, आरोपी कालु पिता टेहिया भुरिया उम्र 55 वर्ष निवासी बडी ढेकल के कब्जे से 21 क्वाटर दुबारा प्लेन शराब कीमती 735 रू0 की, आरोपी तातरिया पिता कालु गणावा उम्र 32 वर्ष निवासी गोपालपुरा के अवैध कब्जे से 20 क्वाटर दुबारा प्लेन शराब कीमती 600/- रू0 की, आरोपी विजय पिता लालु मेडा उम्र 33 वर्ष निवासी कयडावद छोटी के कब्जे से 24 बोतल बियर शराब कीमती 1120 रू0 की जप्त की गई। पुलिस थाना रानापुर द्वारा आरोपी पन्धु पिता कालिया डामोर उम्र 35 वर्ष निवासी लम्बेला के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब कीमती 400/- रू0 की जप्त की गई।इन प्रकरणों में अपराध क्रमांक 21,104,105,106, 107,108,109,110,111,41/15 धारा 34-ए आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिग का अपहरण  
          
झाबूआ---फरियादी कृपालसिंह पिता दिलावर सिंह जाति मोहनिया, उम्र 42 वर्ष निवासी उमरकोट ने बताया कि उसकी लडकी प्रियांजली, उम्र 16 वर्ष, कक्षा 11 वीं घर से स्कूल जाने का कहकर निकली, जो वापस घर नहीं आयी। संदेही कांतीलाल पिता श्यामा सिर्वी निवासी पालेडी बहला-फुसला कर भगा ले जाने की संभावना व्यक्त की। प्र्रकरण में थाना कालीदेवी में अपराध क्र0 22/15, धारा 363 भादवि 7/8 लै0अ0 सें बा0 संर0 अधिनियम 2012 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: