भारत में पैदा होने वाला हर व्यक्ति हिंदू : मोहन भागवत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

भारत में पैदा होने वाला हर व्यक्ति हिंदू : मोहन भागवत


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की आवाज बुलंद की है. गाजियाबाद में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि देश में पैदा होने वाला हर व्यक्ति हिंदू है चाहे वो किसी भी संप्रदाय या जाति हो.

रविवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की नई नीतियों को साझा किया. अपने संबोधन में भागवत ने 'लव जिहाद' और 'घर वापसी' जैसे ज्वलंत मुद्दों को भी छुआ और स्वयंसेवकों को कहानी के माध्यम से अपनी बात समझाई. भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा कि जो भी अपने धर्म से दूर चला गया है उसे संघमय करो और उसके पूर्वजों की कहानी सुनाकर उसे हिंदू बनाओ.

भागवत ने अपने संबोधन के माध्यम से 'घर वापसी' पर मुहर लगा दी. हालांकि उन्होंने स्वयंसेवकों से ये भी अपील की कि वो किसी के साथ जोर-जबरदस्ती ना करें. पाकिस्तान के मुद्दे पर बोलते हुए भागवत ने कहा कि पाकिस्तान को ज्यादा महत्व देने की कोई जरूरत नहीं है.



 

कोई टिप्पणी नहीं: