मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई

बिहार में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। दूसरी ओर नीतीश कुमार के समर्थक विधायक राष्ट्रपति के सामने परेड करने के लिए शाम को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। 

 मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंगलवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। हालांकि बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। नीतीश समर्थक विधायक मंगलवार शाम को दिल्ली जा रहे हैं। 

जनता दल (युनाइटेड) विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के सामने बहुमत की सरकार बनाने का दावा पेश किया गया था, परंतु अब तक कोई जवाब नहीं आया है। जेदीयू विधायक आज शाम को दिल्ली रवाना होंगे और राष्ट्रपति के सामने परेड का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा गया है। वैसे जद (यू) अभी राज्यपाल के फैसले का इंतजार कर रहा है। नीतीश ने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है, उससे खरीद-फरोख्त को बढ़ावा मिल रहा है। राज्यपाल से जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं: