केजरीवाल 31 हजार से अधिक मतों से जीते - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

केजरीवाल 31 हजार से अधिक मतों से जीते

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नुपुर शर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 31, 583 मतों के अंतर से हरा दिया। 

केजरीवाल को 57, 213 वोट मिले जबकि शर्मा को केवल 25, 630 मत हासिल हुए। दिल्ली की पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया 4781 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को भारी शिकस्त दी थी। आप प्रमुख ने इस बार अपनी जीत के अंतर को बढ़ाया। दीक्षित को उन्होंने 25 , 864 मतों के अंतर से हराया था।

कोई टिप्पणी नहीं: