इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ बिहार एंड झारखण्ड क़तर ने रक्तदान अभियान का आयोजन किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ बिहार एंड झारखण्ड क़तर ने रक्तदान अभियान का आयोजन किया.

bloood-donation-bihar-jharkhand
इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ बिहार एंड झारखण्ड क़तर (IABJ) ने हाल ही में हमाद मेडिकल कारपोरेशन के सहयोग से रक्तदान अभियान का आयोजन किया जो की हमाद मेडिकल कारपोरेशन के रक्त दान केंद्र पर किया गया. गुरूवार की शाम को IABJ के सदस्य हमाद मेडिकल कारपोरेशन के रक्त दान केंद्र पर जमा हुए. IABJ के 50 से अधिक सदस्स्यों ने इस रक्तदान अभियान में भाग लिया. जिस में से डेढ़ दर्जन से अधिक सदस्स्य रक्त दान करने योग्य पाए गए जिन्होंने सहर्ष रक्त दान किया. यह क़तर में रह रहे बिहार और झारखण्ड के लोगों के लिए रक्तदान का एक उत्कृष्ट अवसर था. ताकि अस्पतालों में रक्त की कमियों को पूरा किया जा सके और आपातकालीन स्थिति में लोगों की जान बचायी जा सके.

 ज्ञात हो की IABJ एक ऐसी संस्था है जो की भारतीय दूतावास से मान्यता प्राप्त है और पिछले कई दशको से क़तर में रह रहे बिहार और झारखण्ड के प्रवासी भारतियों की उन्नति के लिए काम कर रही है. विदेश में नौकरी या कोई व्यापार करने के दौरान कई बार आपात कालीन स्थिति का सामना करना पर जाता है. कई बार किसी की नौकरी चली जाती है या किसी और आपात कालीन स्थिति से गुजरना परता है और विदेश में इंसान खुद को अकेला और बे यार व मदगार महसूस करता है. ऐसी स्थिति में IABJ बिहार और झारखण्ड के प्रवासी भारतियों की क़तर के कानून के दाएरे में रहकर हर संभव मदद करती है. समय समय पर IABJ क़तर में सभी तरह के भारतीय पर्व त्यौहार पर भी कार्यक्रम का आयोजन करती है जिस में बिहार और झारखण्ड के लोग उपस्थित होकर एक साथ खुशियाँ बांटते हैं. 

अपना सामाजिक दायित्त्व निभाते हुए IABJ ने इस रक्तदान अभियान का आयोजन हमाद मेडिकल कारपोरेशन के रक्त दान केंद्र पर किया गया. IABJ के सदस्स्य हामिद रजा ने इस रक्तदान अभियान का समन्वय किया. IABJ के मीडिया सेक्रेटरी खालिद हुसैन ने बताया की IABJ हर वर्ष रक्तदान अभियान का आयोजन करता है और आगे भी करता रहेगा. खालिद हुसैन ने आगे बताया की हमाद मेडिकल कारपोरेशन के रक्त दान केंद्र ने IABJ को उनके इस सहयोग पर एक प्रसंशा प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया. IABJ के जनरल सेक्रेटरी सय्यद अलीम अख्तर ने इस अवसर पर सभी सदस्स्यों को धनंयवाद दिया और कहा की मैं इस नेक काम में आगे आनेवाले सभी बिहार और झारखण्ड के लोगों का बहुत आभारी हूँ. IABJ के प्रेसिडेंट फारूक अहमद ने कहा की IABJ हमेशा से समाज की भलाई के कामो में अपनी भागीदारी निभाता आया है और आगे भी निभाता रहेगा. उन्होंने आगे कहा की रक्त की कमी हर जगह महसूस की जा रही है और हम सभी को आगे आकर इस कमी को पूरा करने की ज़रुरत है.

कोई टिप्पणी नहीं: