जिले में अभी तक किसी भी मरीज में नहीं पाया गया स्वाइन फ्लू
- कलेक्टर ने बैठक में दी जानकारी
छतरपुर/18 फरवरी/जिले में अभी तक किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू नहीं पाया गया है। जिला चिकित्सालय में अभी तक स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 2 हजार 954 मरीजों का परीक्षण किया गया। इन मरीजों में से किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुयी है। यह जानकारी कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि मिषन अस्पताल से रेफर किये गये स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की जांच जिला अस्पताल में की गई थी, उनमें भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लोग स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक रहें। स्वाइन फ्लू की जानकारी रखना ही इसका बचाव है। स्वाइन फ्लू के संबंध में सूचना देने हेतु जिला अस्पताल में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है एवं स्वाइन फ्लू के उपचार के लिये जिले में सभी व्यवस्थायें पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने स्वाइन फ्लू के प्रति सावधानी रखने के लिये बैठक के माध्यम से लोगों से अपील की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि लोग स्वाइन फ्लू फैलने की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिये कुछ सावधानियां जरूरी है। खांसते-छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें या कोहनी का सहारा लें। किसी वस्तु अथवा व्यक्ति को छूने से पहले साबुन से हाथ धोयें। संक्रमण होने पर भीड़-भाड़ से दूर रहें एवं भरपूर नींद लें। अधिक मात्रा में पानी पियें। संक्रमण होने पर घर पर आराम करें। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। ए-श्रेणी के मरीजों में हल्का बुखार, खांसी, गले में खराष, षरीर में दर्द व उल्टी-दस्त के लक्षण देखने को मिलतें हैं। इसी तरह बी-श्रेणी के मरीजों में श्रेणी ए के साथ-साथ तेज बुखार एवं गले में तीव्र खराष के लक्षण मिलते हैं। श्रेणी सी के मरीजों में श्रेणी ए और बी श्रेणी के लक्षणों के साथ सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, उनींदापन, निम्न रक्तचाप, थूक के साथ खून आना, नीले नाखून, चिड़चिड़ापन आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण पाये जाने पर षासकीय अथवा निर्धारित चिकित्सा केंद्र में जाकर परामर्ष लिया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की उप संचालक डा. सीमा भटनागर, सिविल सर्जन डा. आर एस त्रिपाठी, स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डा. विजय पथौरिया सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
गणेषषंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब प्रदेष का समाजसेवी संगठन बनेगा - ललित ष्षाक्यवार
- आज मुझे स्वतंत्रता संग्राम सैनानी का सम्मान करने पर गौरव प्राप्त हुआ है - डा0 मसूद अख्तर
छतरपुर:-जिला के बरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री प्रताप सिंह (नन्हेराजा) के 96 वें बर्ष पर गणेषषंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब प्रान्तीय समिति व्दारा आयोजित अभिनंदन एवं सम्मान समारोह मे जिला कलेक्टर डा0 मसूद अख्तर ने कहा कि आज मुझे स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री प्रताप सिंह नन्हेराजा का सम्मान करने पर गौरव प्राप्त हो रहा है । देष की आजादी के लिए अपनी कुर्वानी देने वाले एवं आजादी की लड़ाई लड़ने वालो देष भक्तो के कारण ही आज हम आजाद है । हमें उनके बलिदान को याद करते है जो आज हमारी बीच है उनका हम सम्मान करते है । इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री ललित ष्षाक्यवार ने कहा कि मुझे आज आजादी दिलाने वालो का आषीर्वाद मिला उसका मैं परमपिता का आभारी हॅू । ईष्वर की कृपा है कि इतनी लंबी उम्र पाने बाले श्री प्रताप सिंह का प्रताप बरकरार है , देष के आजादी के सिपाही का प्रत्येक भारतवासी ऋणी है हम उनके योगदान के कारण ही आज स्वतंत्रता के बीच जीवन व्यतीत कर रहे है । छतरपुर जिला प्रषासन की ओर से जिला कलेक्टर डा0 मसूद अक्तर एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार ने बरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री प्रताप सिंह (नन्हेराजा) के 96 वें बर्ष पर फूलों की माला पहनाकर एवं ष्षालश्रीफल के साथ सम्मान किया । इस अवसर पर गणेषषंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब प्रान्तीय समिति व्दारा आयोजित अभिनंदन एवं सम्मान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा धीरेन्द्र षिवहरे, श्री नन्हेराजा बुन्देला, ब्लाक अध्यक्ष, श्री राजेष षिवहरे , ने भी सम्मान किया । पे्रस क्लब के प्रान्तीय अध्यक्ष संतोष गंगेले ने सममान समारोह में पधारे जिला प्रषासनिक अधिकारियों एवॅ उपस्थित अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया । जन सम्पर्क विभाग के उप संचालक श्री लक्ष्मण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्रताप सिंह का सम्मान किया । गणेषषंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के पदाधिाकरी श्री कौषल किषोर रिछारिया श्री लक्ष्मी प्रसाद बबेले, कमलेष जाटव श्री कपिल मिश्रा खेमचन्द्र अनंदा , ने अतिथिओं को स्वागत किया । पुलिस अधीक्षक श्री ललित ष्षाक्यवार जी ने कहा कि गणेषषंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब प्रदेष का समाजसेवी संगठन बनेगा -उन्होने संतोष गंगेले की सामाजिक कार्यो की सराहना की है । बरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री प्रताप सिंह (नन्हेराजा) के 96 वें बर्ष पर गणेषषंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब प्रान्तीय समिति व्दारा आयोजित अभिनंदन एवं सम्मान में छतरपुर जिला के बरिष्ठ पत्रकार संपादक डा0 रज्जब खाॅ, नवोदय विद्यालय मध्य ्रपदेष के सेवानिवृत उप संचालक श्री हेमकुमार दीक्षित, सरनाई महाविद्यालय के प्रार्चाय श्री एल एन रावत, समासेवी श्री रमाषंकर मिश्रा, सहित अनेक बक्ताओं ने अपने अपने बिचार रखे, नौगाॅव नगर के अधिकारी, कर्मचारी राजनेता, अधिबक्ता एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे । महाराज प्रताप सिंह के छोटे पुत्र श्री पदम प्रताप सिंह ने जिला कलेक्टर डा0 मसूद अक्खर, जिला पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री हेमन्त सिंह सिसोदिया, का स्वागत एवं सम्मान किया । नौगाॅव प्रेस क्लब श्री कमल सिंह यादव , राजीव तिवारी,, मुमताज खान, बजीर मुन्ना ने भी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी का स्वागत किया । प्रदेष अध्यक्ष संतोष गंगले ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें