नीतीश का नेता चुना जाना असंवैधानिक, बहुमत साबित करूंगा: मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

नीतीश का नेता चुना जाना असंवैधानिक, बहुमत साबित करूंगा: मांझी


बिहार के मुख्यमंत्री मांझी को आज पार्टी से बेदखल कर दिया गया है। पार्टी से निष्कासित होने के बाद मांझी बिहार के राज्यपाल से मिलने पहुंचे। मांझी ने बताया कि मैंने राज्यपाल से बात की है और शिकायत की है कि नीतीश को विधायक दल का नेता चुनना असंवैधानिक है क्योंकि नीतीश कुमार विधानसभा के सदस्य नहीं है।

मांझी ने कहा है नीतीश को नेता चुनकर सरकार बनाने का दावा पेश करना असंवैधानिक है। मांझी ने मांग की है कि उन्हें शक्ति प्रदर्शन का मौका दिया जाए। और सीक्रेट बैलेट से वोटिंग कराई जाए। मांझी ने कहा कि मैं विधायक दल का नेता हूं। नीतीश विधानसभा के सदस्य नहीं है इसलिए वो विधायक दल के नेता नहीं हो सकते हैं।

एक बार फिर नीतीश पर हमला बोलते हुए मांझी ने कहा कि मैं दलित हूं इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। नीतीश अपने साथियों के साथ गरीबों को सता रहे हैं। इससे पहले नीतीश ने मांझी पर हमला बोलते हुए कहा था कि पीएम से मिलने के बाद मांझी बागी हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: