कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, एक की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, एक की मौत

जम्मू एवं कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार को पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प के दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, "पलहालन (बारामुला) इलाके में गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए। घायल एक व्यक्ति की पहचान गुलाम अहमद के 24 वर्षीय बेटे फारूक अहमद भट के रूप में हुई थी, जो भगवत मोहल्ला का निवासी था। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।"

अधिकारी ने कहा कि घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान पलहालन के रियाज अहमद भट के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "पुलिस ने इस बेहद खेदजनक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना को संज्ञान में लिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों को सामने लाने के लिए संबंधित सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।" रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनगर से 35 किलोमीटर दूर पलहालन में पुलिस ने कथित तौर पर पथराव करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए एक घर में छापा मारा, जिसके बाद यह घटना सामने आई। इसके बाद, स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए और सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भीड़ पर गोलीबारी की।

कोई टिप्पणी नहीं: