दिल्ली में नाइजीरियाई महिला से सामूहिक दुष्कर्म , 4 गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015

दिल्ली में नाइजीरियाई महिला से सामूहिक दुष्कर्म , 4 गिरफ्तार

gang-rape-in-delhi
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक चलती कार में 35 वर्षीया नाइजीरियाई महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला शुक्रवार अपराह्न् करीब 2.43 बजे पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने कहा कि महिला नशे में थी। वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "विदेशी महिला ने हमें बताया कि वह आरोपियों की कार में सवार थी। दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।" पुलिस ने बताया कि पीड़िता आरोपियों से परिचित नहीं थी। उनके चंगुल से बचने के लिए वह मयूर विहार इलाके में चलती कार से कूद गई। पुलिस ने कहा, "हमने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी मयूर विहार इलाके के रहने वाले हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: