कोल ब्लॉकों के आवंटन से राज्यों को 15 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे : गोयल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015

कोल ब्लॉकों के आवंटन से राज्यों को 15 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे : गोयल

states-to-gain-by-rs-15-lakh-crore-from-coal-auctions-piyush-goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मौजूदा नीलामी समेत कोयला ब्लॉकों के आवंटन से अगले 30 साल में संबंधित राज्यों को 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोयला ब्लॉक के आवंटन से इस ईंधन का इस्तेमाल करने वाले संयंत्रों के लिए इसकी आपूर्ति बढ़ेगी। गोयल ने संवाददाताओं से कहा, महत्वपूर्ण चीज यह है कि इन कोयला ब्लॉकों की नीलामी से तीन से चार बेहद महत्वपूर्ण बदलाव होंगे...कुल मिलाकर कोयले का इस्तेमाल करने वाले संयंत्रों तक पर्याप्त मात्रा में ईंधन पहुंचने से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नीलामी के बाद बिजली की लागत कम होगी, क्योंकि नीलामी का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। इस नीलामी से प्राप्त राशि का महत्वपूर्ण हिस्सा पूर्वी राज्यों खासकर ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ को मिलेगा। इससे उन्हें अपने विकास में मदद मिलेगी। गोयल ने कहा, कोयला ब्लॉक की नीलामी के पाचवें दिन तक की स्थिति के अनुसार राज्यों को अगले 30 साल तक करीब 60,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा, ...मुझे पूरा विश्वास है कि हम इन 204 कोयला ब्लॉकों से 15 लाख करोड़ रुपये से कम प्राप्त नहीं करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: