अरविंद केजरीवाल ने वेंकैया नायडू से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 फ़रवरी 2015

अरविंद केजरीवाल ने वेंकैया नायडू से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग की


विधानसभा चुनाव में जबरदस्‍त जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सुबह केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिलने पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। मंगलवार को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी को 67 और भारतीय जनता पार्टी को तीन सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। इतना ही नहीं कांग्रेस के 50 से अधिक उम्‍मीदवारों की जमानत तक जब्‍त हो गई है।

14 फरवरी को केजरीवाल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पिछले साल इसी तारीख को उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दिया था। कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान में होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्‍योता दिया गया है। अब देखना यह है कि वह इस कार्यक्रम में शिरकत करने आते हैं या नहीं।

मंगलवार की शाम पार्टी विधायक दल ने सर्वसम्मति से केजरीवाल को अपना नेता चुना। केजरीवाल ने दिल्ली के सातवें सीएम के रूप में 28 दिसंबर, 2013 को रामलीला मैदान में शपथ ली थी। 49 दिन के बाद उन्होंने 14 फरवरी, 2014 को इस्तीफा दे दिया था। यह वही रामलीला मैदान है, जो लोकपाल आंदोलन का आयोजन स्थल बना था। आज दोपहर को केजरीवाल गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलेंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का समय मांगा है। 

 

कोई टिप्पणी नहीं: