आप' को आयकर विभाग का नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 फ़रवरी 2015

आप' को आयकर विभाग का नोटिस


दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को अभी बधाई मिलने का सिलसिला शुरू ही हुआ था कि ‘आप’ को आयकर विभाग की तरफ से एक नोटिस मिल गया। आम आदमी पार्टी ये नोटिस चुनाव में मिले दो करोड़ रुपये के चंदे पर दो दिन पहले जारी किया है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग आम आदमी पार्टी को मिले 2 करोड़ रुपये के चंदे की जानकारी खोज रहा है, आयकर विभाग जानना चाहता है कि आप को 2 करोड़ रुपये का चंदा किसने दिया। आप ने चंदे की जानकारी आयकर विभाग को क्यों नहीं दी। आयकर विभाग ने ‘आप’ को नोटिस जारी करते हुए 16 फरवरी तक जवाब देने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि आवाम नाम के एक एनजीओ ने चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर फर्जी कंपनियों से 2 करोड़ रुपये का चंदा लेने का आरोप लगाया था।

कोई टिप्पणी नहीं: