नरकटियागंज (बिहार) की खबर (18 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (18 फ़रवरी)

जीतन राम मांझी पिछड़ों व दलितों के सर्वमान्य नेता बनकर उभरे

नरकटियागंज(पच) बिहार में 20 फरवरी 2015 एक ऐतिहासिक दिन होगा, जिस दिन जीतन राम मांझी को अग्नि परीक्षा देनी है। विभिन्न राजनीतिक दल के लिए काम करने वाले दलित नेताओं ने कहा है कि जीतन राम मांझी अतिपिछड़ा और दलित वर्ग के नये नेता के रूप में उभरे है। अनुमण्डल के दलित नेताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जीतन राम मांझी को दलितों का सर्वमान्य नेता मान लिया है। नेताओं ने कहा है कि इन दिनों दलितों का नया नेता सामने नहीं आया था। लेकिन उन्होंने किसानों के लिए जो काम किया है, उससे वे अब किसान नेता के रूप में भी सामने आते दिख रहे है। जीतन राम मांझी ने पत्रकारों को पंेशन देने और नियोजित शिक्षको के नियमित करने का प्रस्ताव भी जीतन राम मांझी ने दिया परन्तु कैबिनेट ने उसे पारित नहीं किया। जमीन से जुड़े रहने वाले श्री मांझी को करीब 40 वर्ष के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी नसीब हुई और राजनीति से जुड़े कूटनीतिज्ञों ने नीतीश और जीतन के बीच खाई बनाने में सफलता पाई, जिससे एक दलित मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रहीं है। जीतन राम मांझी दिल से बिहार की जनता के लिए राजनीति कर रहे है, जिसकी आवश्यकता बिहार की जनता को है। भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित भिखनाठोरी जैसे सुदूर क्षेत्र के पूर्णमासी मांझी, मोती पासवान और दयानन्द गुप्ता ने जीतन राम मांझी को पिछड़ा और दलितांे के नेता के रूप में सदैव याद करने की बात दुहराते हुए कहा है कि वे दलितों के मुखर आवाज बनकर उभरे हैं।

नरकटियागंज में विभिन्न परीक्षा केन्द्र पर शांतिपूर्ण इण्टरमीडियट की परीक्षा प्रारंभ

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज में इण्टरमीडियट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हो गयी है। तीन परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार को कुल 185 परीक्षार्थियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर इम्तेहान दिया। टी पी वर्मा काॅलेज में काॅमर्स के 79 जीव विज्ञान के 33 परीक्षार्थी, मतिसरा कुँवर बालिका उच्च विद्यालय में 70 में 2 अनुपस्थित और उच्च विद्यालय में 5 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। भाप्रसे अधिकारी कौशल कुमार जो नरकटियागंज के अनुमण्डल पदाघिकारी भी है, उन्होंने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण परीक्षा पर संतोष व्यक्त कियां।  अनुमण्डल के टीपी वर्मा काॅलेज में 959, मतिसरा कुँवर बालिका उच्च विद्यालय में 1039 और स्थानीय उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर 489 गुरूवार को भाषा व साहित्य की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसके लिए पूर्ण चैकसी बरती जा रही है।  टीपी वर्मा काॅलेज परीक्षा केन्द्र पर स्थायी दण्डाधिकारी डाॅ चन्द्रशेखर तिवारी, सहायक दण्डाधिकारी किरण सिन्हा और कुन्दन कुमार, मतिसरा कुँवर बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर स्थायी दण्डाधिकारी अजय कुमार सिंह सहायक दण्डाधिकारी दीनबन्धु प्रसाद और सविता कुमारी जबकि उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर स्थायी दण्डाधिकारी सोमश्वर राय सहायक दण्डाधिकारी तारानन्द पाण्डेय और नीता कुमारी तैनात है। इनके अलावे पर्याप्त पुलिस बल और छात्राओं की परीक्षा हो रही है, इसकों ध्यान में रखते हुए एसएसबी की महिला टुकड़ी तैनात है।

डायन बताकर बुजुर्ग महिला की पिटाई

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) शिकारपुर थाना क्षेत्र के भण्टहवा पिपरा गाँव में अहले सुबह मदरसा से पढकर लौटने वाले बच्चों की आपसी झगडे को लेकर दो परिवारों की भिड़न्त में डायन बताकर एक महिला की पिटाई किये जाने की खबर मिली है। जिसे लेकर परिजन सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्यं केन्द्र नरकटियागंज पहुँचंे तो घायल महिला की प्राथमिक चिकित्सा की गयी । उसके बाद मामले की सूचना शिकारपुर पुलिस को दी गयी। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डाॅ.डी एन ठाकुर ने बताया कि घायल महिला का नाम लक्ष्मीणा खातुन है जो मोख्तार मियाँ की पत्नी है। लक्ष्मीणा के परिजनों ने बताया कि बच्चों की लड़ाई को गंभीरता से लेकर दूसरे पक्ष ने लक्ष्मीणा को डायन बता कर पीटा जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गयी। अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर डीएन ठाकुर ने बताया कि घायल महिला खतरे से बाहर है। भण्टहवा पिपरा गाँव की इस वारदात में मारपीट करने वालों में जहाँगीर, करमुल्लाह, समस्सुद्दीन, जाकिर, अब्दुल्लाह और अन्य है।

आगलगी में लाखों स्वाहा

नरकटियागंज(पच) स्थानीय प्रखण्ड के चमुआ पंचायत के रमौली गाँव के रामचन्द्र राय पिता गणेश राय ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है। शिकारपुर पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार विगत रात्री उनके घर में अचानक आग लगी जिससे तीन घर, पाँच बकरी दस थान सोना-चाँदी के आभूषण और 25000 पच्चीस हजार रूपये नगद समेत अन्य सामान जल कर राख हो गये है।

कोई टिप्पणी नहीं: