विदेश सचिव जयशंकर का मार्च में पाक यात्रा : सरताज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

विदेश सचिव जयशंकर का मार्च में पाक यात्रा : सरताज

भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार के लिए एक बार फिर पहल होने जा रही है। दोनों के रिश्तों में करीब छह माह से खटास बनी हुई है। जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर वार्ता के लिए मार्च में पाकिस्तान की यात्रा कर सकते हैं और तब कश्मीर सहित सभी मुद्दे वार्ता का हिस्सा होंगे।

अजीज ने कहा कि भारत के साथ वार्ता सभी मुद्दों पर होगी और वार्ता के एजेंडे में कश्मीर शामिल है। गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल अगस्त में विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी थी जिसके चलते जयशंकर की यह पाकिस्तान यात्रा खास मायने रखती है।

नई दिल्ली में नियुक्त पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित द्वारा कश्मीरी अलगाववादियों से भारत-पाक वार्ता से पहले परामर्श किए जाने को लेकर विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द की गई थी। इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से बात की थी जिसके बाद यह घोषणा की गई थी कि जयशंकर इस्लामाबाद की यात्रा करेंगे जब वे द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। मोदी ने क्रिकेट कूटनीति का इस्तेमाल करते हुए विश्व कप में भाग ले रहे दक्षेस के सदस्य देशों के नेताओं से बात की थी। उन्होंने उनकी टीमों के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: