नीतीश ने 130 विधायकों का समर्थन दिखाने के लिए राष्ट्रपति से मांगा समय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

नीतीश ने 130 विधायकों का समर्थन दिखाने के लिए राष्ट्रपति से मांगा समय

बिहार में नई सरकार बनाने में देरी की आशंका के मद्देनजर जदयू विधायक दल के नए नेता नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से 11 फरवरी को 130 विधायकों को उनके सामने पेश करने के लिए समय मांगा है ।जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने को बताया कि राष्ट्रपति भवन से 11 फरवरी को समय मांगा गया है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार और अन्य वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें बिहार में सरकार बनाने का मौका देने का अनुरोध करेंगे।

फिलहाल दिल्ली में मौजूद त्यागी ने फोन पर बताया कि इस अवसर पर जदयू, राजद, कांग्रेस और भाकपा और एक निर्दलीय विधायक सहित कुल 130 विधायक नीतीश जी के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के समक्ष विधायकों की ऐसी परेड पहले भी हुई है। वर्ष 2005 में बिहार के राज्यपाल बूटा सिंह ने जब नीतीश जी को सरकार बनाने का अवसर देने से इनकार कर दिया था तो जदयू और भाजपा के विधायकों ने लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन मार्च किया था।

त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह को सरकार बनाने का अवसर नहीं दिए जाने पर ऐसा किया गया था और आंध्र प्रदेश के एनटी रामा राव ने ऐसा किया था। नीतीश कुमार कार्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि कल दोपहर तक अगर राजभवन से कोई संदेश प्राप्त नहीं होता है तो नीतीश उन्हें समर्थन दे रहे 130 विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: