नीतीश कुमार ने दी केजरीवाल को बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

नीतीश कुमार ने दी केजरीवाल को बधाई दी

जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के शानदार प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि जनता अंहकारियों को अस्वीकार करती है.

नीतीश ने अपने बधाई सन्देश में केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, "देश की जनता न्याय के साथ विकास चाहती है, मूलभूत सुविधाएं चाहती है." उन्होंने आगे कहा, "जनता ईमानदार नेतृत्व चाहती है और अहंकार को अस्वीकार करती है."

नीतिश ने कहा कि, ''दिल्ली की जनता के इस फैसले से देशभर में संदेश गया है. नौंवा महीना चल रहा है, अब हवाबाजी से काम नहीं चलेगा, काम करना होगा. '' नीतीश ने दिल्ली के मतदाताओं को भी आप पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद दिया.

कोई टिप्पणी नहीं: