नीतीश कुमार बहुत डरे हुए हैं: चिराग पासवान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 फ़रवरी 2015

नीतीश कुमार बहुत डरे हुए हैं: चिराग पासवान


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय वाकई डरे हुए हैं! बिहार में राजनीतिक उथल-पुलथ के बीच नीतीश कुमार आज दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सामने 130 विधायकों की परेड कराएंगे। लोक जनशक्ति पार्टी से सांसद चिराग पासवान का कहना है कि नीतीश का डर है, जो उनसे ये सब करवा रहा है।

चिराग पासवान ने कहा, 'नीतीश कुमार इस समय बहुत डरे हुए हैं। उन्हें इस बात का डर है कि कहीं उनके विधायक कहीं ओर न भाग जाएं। इसलिए नीतीश कुमार सभी 130 विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं, ताकि उनपर नजर रख सकें।'

नीतीश को लेकर चिराग का बयान काफी मायने रखता है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जब से यह दावा किया है कि वह भी बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं, तब से नीतीश कुमार को यह डर सता रहा है कि कहीं उनके विधायक मांझा की नाव में सवार न हो जाएं।

जब नीतीश से विधायकों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि 130 विधायकों के समर्थन का पत्र मिलने के 24 या 48 घंटे में राज्यपाल को निर्णय ले लेना था। इस देरी से विरोधी गुट को विधायकों की खरीद-फरोख्त का समय मिल जाएगा। मांझी की प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं से मुलाकात से लग रहा है कि उन्हें विधायकों की खरीद--फरोख्त का लाइसेंस मिल गया है

कोई टिप्पणी नहीं: