आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाने वाले नेता का निर्वाचन हो सकता है रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015

आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाने वाले नेता का निर्वाचन हो सकता है रद्द

sc-on-crmininal-background-elecion
उच्चतम न्यायालय ने राजनीति के अपराधीकरण पर अंकुश लगाने की दृष्टि से आज एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि कोई उम्मीदवार लंबित आपराधिक मुकदमों से संबंधित जानकारी छुपाता है तो उसका निर्वाचन रद्द किया जा सकता है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा ..आपराधिक पृष्ठभूमि को छिपाना उम्मीदवारों के भ्रष्ट कृत्यों की श्रेणी में आता है। सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार और राजनीतिक के अपराधीकरण को समाप्त करना समय की मांग है। शीर्ष अदालत ने कहा ..नामांकन पत्र भरने के वक्त आपराधिक पृष्ठभूमि. खासकर जघन्य अपराधों अथवा भ्रष्टाचार अथवा नैतिक मूल्यों से संबंधित अपराधों को उजागर करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। लेकिन उम्मीदवार इसे छुपाता है तो उसका निर्वाचन निरस्त किया जा सकता है।

न्यायालय का यह फैसला 2006 के उस मामले में आया है. जिसमें मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के कोयम्बटूर के एक पंचायत सदस्य का निर्वाचन यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि उसने नामांकन पत्र भरते समय लंबित आपराधिक मामलों को छुपाया था। तत्कालीन पंचायत सदस्य ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी। राजनीति के अपराधीकरण पर अंकुश लगाने की दिशा में एक कदम बढाते हुए न्यायालय ने 2013 में व्यवस्था दी थी कि आपराधिक मामलों में दो साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले जनप्रतिनिधि की संसद या विधान मंडल की सदस्यता स्वत: समाप्त हो जाएगी और पूरी सजा काट लेने के छह साल बाद ही वह फिर से चुनाव लड़ सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: