तीस से अधिक सीटें मिलने का कांग्रेस का दावा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015

तीस से अधिक सीटें मिलने का कांग्रेस का दावा

makan-claim-30-seats-in-delhi
कांग्रेस महासचिव एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रचार अभियान समिति के प्रमुख अजय माकन ने दावा किया है कि कांग्रेस को इस चुनाव में 30 से अधिक सीटें मिलेंगी। श्री माकन ने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में विभिन्न चुनाव र्सवेक्षणों को खारिज करते हुएच कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को नकारा नहीं जा सकता। पार्टी 30 सीटें आसानी से जीत सकती है। चुनाव सवेक्षणों में कांग्रेस को दो से सात सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।     

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नेताों की इन बातों को गलत बताया कि कांग्रेस के चुनाव प्रचार में शीर्ष नेतृत्व गायब है। उन्होंने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार अभियान में लगे हुए है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य मुकाबला भाजपा के साथ है और आम आदमी पार्टी .आप. एक बुलबुले की तरह है। उन्होंने इन अटकलों को भी गलत बताया कि फिर से खंडित जनादेश आने पर कांग्रेस इस बार भी आप को र्समथन देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विचार है कि किसी भी परिस्थिति में आज का भी र्समथन नहीं लिया जायेगा। आप की तरफ से चुनाव से पहले इस तरह के संकेत मिले थे कि कांग्रेस उसे सरकार बनाने के लिए र्समथन दे लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: