सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी)

कडी सुरक्षा के साथ पंच एवं सरपंच पदो की मतगणना सम्पन्न 

sidhi news
सीधी 09, फरवरी 2015- त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2015 के तहत सिहावल विकास खण्ड़ स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में पंच एवं सरपंच पद के मतगणना पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना कार्य के लिये सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबन्द की गई थी। मतगणना के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा स्वयं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ले रहे थे। मतगणना के दौरान किन नियमों का पालन करना है उसकी घोषणा स्वयं कर रहे थे। मतगणना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिन्दे सतत् रूप से मौजूद रहे।मतगणना स्थल तक आने के लिये अभ्यर्थी एवं अभिकर्ताओं को पास जारी किये गये थे। इसी प्रकार मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायको को भी पास दिये गये थे। मतगणना दल के बीमार होने पर तत्काल उपचार के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई थी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नें मतगणना दलों का आभार व्यक्त किया -
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने शांतिपूर्ण मतगणना सम्पन्न होने पर मतगणना दलों, अभ्यर्थियों, अभिकर्ताओं, सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल का आभार व्यक्त किया है।

संलग्न कर्मचारियों की उपस्थिति तत्काल भेजें

सीधी 09 फरवरी 2015     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने जानकारी दी है कि जिले के उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास, सिहावल, चुरहट, रामपुर नैकिन, मझौली एवं कुसमी और समस्त रिटर्निंग आफीसर (पंचायत) जनपद पंचायत सीधी सिहावल, रामपुर नैकिन, मझौली कुसमी को निर्देशित किया है कि पंचायत निर्वाचन 2014-15 में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के संबंधितों के चुनाव लड़ने के कारण उनके विरूद्ध प्रचार-प्रसार करने की शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में उन्हें अन्यत्र कार्यालयों में संलग्न किया गया था जिनकी उपस्थिति अभी तक निर्वाचन कार्यालय को नहीं भेजा गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कर्मचारियों की उपस्थिति भेजना सुनिश्चित करें। संलग्न कर्मचारी अभी तक किये गये स्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी है उनके विरूद्ध निलंवन का प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

मतपत्र मुद्रण कार्य में लापरवाही बरतने अनुशासनात्मक कार्यवाही

सीधी 09 फरवरी 2015     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत गेरूआ जनपद पंचायत सिहावल सरपंच पद के मतपत्र मुद्रण एवं प्रूफ रीडिंग कार्य में सरपंच पद के मतपत्र त्रुटिपूर्ण मुद्रित होने से विगत मतदान प्रक्रिया स्थागित कर दी गयी थी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतपत्रों का मुद्रण निजी मुद्रणालय में मनीष आफसेट प्रेस सीधी से कराये गये थे। मतपत्रों के मुद्रण एवं प्रूफ रीडिंग का दायित्व श्रीमती बसंती अठ्या पेंशन अधिकारी सीधी, त्रिवेणी दास कोल सहायक पेंशन अधिकारी और अजयराज सिंह सहायक कोषालय अधिकारी सीधी को सौंपा गया था। रिटर्निंग आफीसर जनपद पंचायत सिहावल द्वारा ग्राम पंचायत गेरूआ के सरपंच पद हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 14 है। उक्त ग्राम पंचायत के लिये मुद्रित कराये गये मतपत्रों में 12 अभ्यर्थियों के नाम एवं प्रतीक चिन्ह मुद्रित कराये गये थे। मतपत्रों में दो अभ्यर्थियों का नाम त्रुटिपूर्ण होने से निर्धारित निर्वाचन तिथि स्थागित किया गया है। मतपत्र परीक्षण के दौरान उक्त अधिकारियों द्वारा प्रूफ रीडिंग में लापरवाही बरतने के कारण एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से प्रस्ताव आयुक्त रीवा संभाग रीवा को प्रेषित किया गया है।

पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 12 फरवरी को

सीधी 09 फरवरी 2015     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने बताया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिये जनपद पंचायत रामपुर नैकिन एवं मझौली में तृतीय चरण के मतदान के लिये पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-01 को प्रथम प्रशिक्षण 12 फरवरी 2015 को निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों एवं समय पर उपस्थित होने का निर्देशित किया गया है। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में शासकीय जवाहर लाल नेहरू आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्रा, चुरहट, जनपद पंचायत मझौली में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मझौली, जनपद पंचायत सीधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, सिहावल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल और जनपद पंचायत कुसमी में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में 12 फरवरी 2015 को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। संबंधित संस्था प्रमुखों के अंतर्गत कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों की सूची पत्र के साथ भेज दी गयी है। प्राप्त सूची के अनुसार संबंधिजनों को सूचित करते हुये हस्ताक्षर कराकर मूलतः एन.आइ.सी. कक्ष सीधी में 11 फरवरी 2015 के पूर्व भेजना सुनिश्चित करें।

मास्टर ट्रेनर नियुक्त

सीधी 09 फरवरी 2015     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने बताया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिये तृतीय चरण के मतदानदलों को प्रथम प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को जनपद पंचायत सीधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में 12 फरवरी 2015 को जे0पी0मिश्रा प्रभारी प्राचार्य, सुधाकर प्रसाद मिश्रा व्याख्याता एवं आर.पी.सिंह व्याख्याता उत्कृष्ट विद्यालय सीधी 11 बजे से एक बजे तक प्रशिक्षण देंगे। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में पी.के.दीक्षित व्याख्याता, राम सुशील पटेल व्याख्याता एवं मुलायम सिंह यादव, जनपद पंचायत मझौली शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली में 12 फरवरी 2015 को अरविन्द सिंह प्राचार्य, ए.मिन्ज प्राचार्य द्वारा 11 बजे से एक बजे तक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति पत्रक में सायं 5 बजे तक संबंधित रिटर्निंग आफीसर को प्रेषित कर और अनुपस्थित अधिकारियों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिये गये हैं। मास्टर ट्रेनरों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डा0 के.बी. सिंह प्राध्यापक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सीधी का मो0नं0 - 9425177391 में सम्पर्क कर सकते हैं।

तृतीय चरण का प्रशिक्षण प्रथम कुसमी में

सीधी 09 फरवरी 2015     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने बताया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिये तृतीय चरण के मतदानदलों को प्रथम प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का पी.पी.सिंह प्राचार्य, के.एम.मिश्रा व्याख्याता, आर.के.उपाध्याय व्याख्याता, देवेन्द सिंह व्याख्याता एवं राधिका प्रसाद शुक्ला व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी के द्वारा 11 बजे से एक बजे तक प्रशिक्षण देंगे और रिजर्व दल में राधेश्याम शर्मा प्राचार्य हाई स्कूल उमरिया, शिवपाल प्रजापति प्राचार्य भुईमाड़ तथा डी.के प्रजापति वरिष्ठ अध्यापक भदौरा रहेंगे। प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थित अधिकारियों की सूची 12 फरवरी 2015 को सायं 5 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।    

सिहावल एवं बहरी में प्रशिक्षण दिया जायेगा

सीधी 09 फरवरी 2015     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने बताया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिये तृतीय चरण के मतदानदलों को प्रथम प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 को 12 फरवरी 2015 को शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सिहावल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा।शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल में रामजी अग्निहोत्री बी.ई.ओ. सिहावल, जी.पी.प्रजापति ए.पी.ओ.मनरेगा, गोविन्द प्रसाद मिश्रा, खण्ड पंचायत अधिकारी, डी.डी.पाण्डेय विकासखण्ड अधिकारी, जे.पी.द्विवेदी उपयंत्री, अमित कुमार दीपांकर, दिलीप तिवारी, गोपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह गहरवार, राजेन्द्र कुमार वर्मा एस.एस.एस.तिवारी उपयंत्री जनपद पंचायत सिंहावल, एल.बी.सिंह सहायक प्राध्यापक, नियाज अहमद अंसारी सहायक प्राध्यापक महाविद्यालय सिहावल एवं अखिलेश मौर्य जनपद पंचायत सिंहावल होंगे। इसी तरह रिजर्व मास्टर ट्रेनर आर.आर. सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खुशीद अहमद उपयंत्री जनपद पंचायत सिहावल, प्रदीप तिवारी सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस सिहावल होंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी में दीनदयाल सिंह प्राचार्य बहरी, एच.आर.कोष्ठी अनुविभागीय अधिकारी सिहावल, बी.डी.कोल प्राचार्य पतुलखी, अमरनाथ चतुर्वेदी बी.आर.सी.सिहावल, बी.आर. प्रजापति प्राचार्य पतुलखी, वृन्दावन परमार उपयंत्री सिहावल, डी.एन.दुवे प्राचार्य कुचवाही, अमरीश पाण्डेय उपयंत्री सिहावल, राजेन्द्र कुमार सिंह प्राचार्य सपही एवं संजय तिवारी उपयंत्री पी.डब्ल्यू.डी.पहाड़ी और रिजर्व मास्टर ट्रेनर के रूप में मोहनलाल पटेल प्राचार्य हिनौती एवं व्यंकटेश प्रसाद चतुर्वेदी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल कुनझुनकला होंगे।
ए.सी.ए.योजनान्तर्गत प्रशिक्षण के लिये कोटेशन आमंत्रित

सीधी 09 फरवरी 2015     लालजी रावत अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर सीधी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जनपद पंचायत कुसमी के जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम कुसमी, भुइमाड़, टंसार जिला सीधी में ए.सी.ए. योजनान्तर्गत स्वीकृत रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थलवार अलग-अलग कोटेशन आमंत्रित किये गये हैं। प्रशिक्षण संस्थान 5 वर्ष से पंजीकृत तथा न्यूनतम 150 बच्चों का चयन एम.पी.पी.एस.सी. व्यापम एम.पी.आॅनलाईन आदि के माध्यम से विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुआ हो। विस्तृत शर्तें एवं अन्य जानकारी आदिवासी विकास विभाग सीधी के नोटिस बोर्ड अथवा कार्यालयीन समय पर प्राप्त की जा सकती है। कोटेशन 16 फरवरी 201ृ5 को सायं 4 बजे तक कार्यालय आदिवासी विकास विभाग सीधी में ही स्वीकार किया जावेगा।

जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सम्मिलन अब 9 मार्च को

सीधी 09 फरवरी 2015     उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वा.) सीधी ने आदेश जारी किया है कि जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन पूर्व में 04 मार्च 2015 को नियत की गयी थी। उक्त तिथि को संशोधित करते हुये नवीन तिथि 09 मार्च 2015 नियत की गयी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी एवं समस्त जनपद पंचायतों और उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियत तिथि को सम्मिलन आयोजित कर सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करें।

माह फरवरी में विभागीय समीक्षा बैठक निर्धारित

सीधी 09 फरवरी 2015     कलेक्टर सीधी ने जानकारी दी है कि माह फरवरी 2015 में विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक.निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पी.आइ.यू., ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सिविल सर्जन सह जिला अधीक्षक जिला चिकित्सालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक शिक्षा केन्द्र, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी और सहायक सूचना अधिकारी जनसम्पर्क अधिकारी सीधी को अवगत कराया है कि आप अपने विभाग के समस्त योजनाओं की जानकारी मय फोल्डर सहित तैयार कर आयोजित बैठक स्थल में निर्धारित दिनांक एवं समय में अपने अधीनस्थ के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उक्त बैठक में किसी भी स्थिति बगैर अनुमति लिये अनुपस्थित नहीं रहेंगे तथा विभाग प्रमुखों द्वारा संबंधित अन्य अधिकारियों को अपने स्तर से सूचित करें। 

कोई टिप्पणी नहीं: