बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी)

छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण में बालाघाट जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर
  • 3 लाख 41 हजार 188 छात्र-छात्राओं का किया गया पंजीयन

शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में आनलाईन जमा कराने की व्यवस्था की गई है। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान की इस नई प्रक्रिया के अनुरूप छात्रवृत्ति के पंजीयन एवं स्वीकृति में बालाघाट जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। 

अब तक 2 लाख 84 हजार 276 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृत
छात्रवृत्ति भुगतान की नई प्रक्रिया में आनलाईन मेपिंग का कार्य किया जाता है। उसके बाद पंजीयन एवं छात्रवृत्ति की स्वीकृति का किया जाता है। कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल द्वारा प्राचायों की सतत बैठक लेकर मेपिंग का कार्य कराया गया है। जिसके फलस्वरूप बालाघाट जिले में मेपिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। छात्रवृत्ति भुगतान के लिए जिले के 3 लाख 41 हजार 188 छात्र-छात्राओं का पंजीयन पूर्ण कर बालाघाट जिला प्रदेश के 50 जिलों में प्रथम स्थान पर है। इसी प्रकार 2 लाख 84 हजार 276 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृत करने में भी बालाघाट जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति, सामान्य वर्ग के निर्धन छात्र-छात्राओं को सुदाम छात्रवृत्ति, विमुक्त एवं घुम्मकड़ जाति छात्रवृत्ति, अल्प संख्यक छात्रवृत्ति का वितरण किया जाता है। इसके अलावा श्रम विभाग की छात्रवृत्ति की राशि जनपद पंचायतों द्वारा तथा हम्माल व तुलावटियों के बच्चों की छात्रवृत्ति की राशि कृषि उपज मंडी समिति द्वारा प्रदान की जाती है। प्राचार्यों द्वारा छात्रवृत्ति की स्वीकृति दिये जाने के साथ ही कोषालय में देयक प्रस्तुत कर छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में जमा कराई जा रही है। जिले के 3 लाख 41 हजार 188 छात्र-छात्राओं को 15 करोड़ 48 लाख 43 हजार 325 रु. की छात्रवृत्ति भुगतान के लिए पंजीकृत किया गया है। अब तक इनमें से 2 लाख 84 हजार 276 छात्र-छात्राओं को 13 करोड़ 70 लाख 33 हजार 930 रु. की छात्रवृत्ति स्वीकृत की जा चुकी है और उनके छात्रवृत्ति के देयक कोषालय में भुगतान के लिए प्रस्तुत किये जा रहे है। छात्र-छात्राओं को नई प्रक्रिया के अनुसार छात्रवृत्ति भुगतान के लिए मेपिंग, पंजीयन एवं स्वीकृति के कार्य में बालाघाट जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के किसी अन्य जिले में छात्रवृत्ति की मेपिंग, पंजीयन एवं स्वीकृति में इतना अधिक कार्य नहीं किया गया है। कलेक्टर के सतत मार्गदर्शन में शालाओं के प्राचार्यों द्वारा किये गये अथक परिश्रम से बालाघाट जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है। 

रेत के अवैध परिवहन का मामला, 8 वाहन मालिको पर 1.35 लाख रु. का जुर्माना
गौण खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने आठ वाहनों के मालिकों पर कुल एक लाख 35 हजार रु. का जुर्माना लगाया है। वाहनों मालिक द्वारा जुर्माने की राशि चालान द्वारा शासन के खाते में जमा किये जाने पर उनके वाहनों को जप्ती से मुक्त कराया जायेगा। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम डोंगरगांव के घासीराम को ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी.-50-एम.-0615, ग्राम डोंगरमाली के श्याम को ट्रेक्टर क्रमांक-एम.पी.-50-ए. 4843, ग्राम डोंगरगांव के अमन को ट्रेक्टर क्रमांक-एम.पी.50-एच.-2502 तथा ग्राम थानेगांव के थानीलाल को बिना नम्बर के ट्रेक्टर से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। इनके वाहनों को जप्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया था। कलेक्टर न्यायालय में इन प्रकरणों की सुनवाई के बाद इन चारों वाहनों के मालिकों पर 15-15 हजार रु. का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार गायखुरी बालाघाट के राजेश को ट्रेक्टर क्रमांक-एम.पी.50-ए.-1477 से तथा ग्राम बोपली के शैलेन्द्र को बिना नम्बर के ट्रेक्टर से रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर उनके विरूध्द 10-10 हजार रु. का जुर्माना लगाया गया है। गोंगलई बालाघाट के दशरथ को बिना नम्बर के ट्रेक्टर से रेत का परिवहन करते हुए पाये जाने पर 22 हजार 500 रु. का जुर्माना लगाया गया है। ग्राम महाराजपुर के इंदर को डम्पर क्रमांक एम.पी.-50-एच. 0574 से रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 32 हजार 500 रु. का जुर्माना लगाया गया है। 

बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ
जिले के शिक्षित बेरोजगारों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के माध्यम से स्वयं का उद्योग, सेवा स्थापित करने के पूर्व शासन द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बालाघाट के माध्यम से चार सप्ताह का ग्रामीण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 जनवरी 2015 से प्रारंभ किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री देववृत मिश्रा ने बताया कि ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियॉ जो स्वयं का उद्योग, सेवा स्थापित करना चाहते है तथा जो 8 वीं पास हो एवं जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो, ऐसे आवेदक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बालाघाट में श्री आर.सी. अमूले, प्रबंधक से कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है। 

कनकी में विज्ञान मॉडल निर्माण कार्यशाला सम्पन्न
balaghat news
म. प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं साइंस सर्किल म. प्र. के सहयोग से आदिवासी जन विज्ञान उत्सव 2014-15 के अंतर्गत विज्ञान मॉडल निर्माण कार्यशाला का आयोजन 7 फरवरी 2015 को शास. उ. मा. वि. कनकी में किया गया। कार्यशाला का उद्धाटन जे. पी. डहारे प्राचार्य शास. उ. मा. वि. कुम्हारी के मुख्य आतिथ्य, एस. के. तुरकर प्राचार्य शास. कन्या उ. मा. वि. बूढी के विशिष्ट आतिथ्य तथा जी. के. आहुजा प्राचार्य शास. उ. मा. वि. कनकी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. युवराज राहंगडाले प्राचार्य शास. वीरांगना रानी दुर्गावती उ. मा. वि. बालाघाट द्वारा आदिवासी जन विज्ञान उत्सव की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यशाला का विधिवत संचालन रिसोर्स परसन शरद खण्डेलवाल प्राचार्य , हुमराज पटले नवाचारी विज्ञान शिक्षक एवं वरिष्ठ अध्यापक उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट, गौरीशंकर पटले नवाचारी विज्ञान शिक्षक एवं अध्यापक, नंदकिशोर ठाकरे वरिष्ठ अध्यापक शास.उ. मा. वि. नवेगांव एवं दिलीप रिनायत शिक्षक शास. वीरांगना रानी दुर्गावती उ. मा. वि. बालाघाट द्वारा किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को अनेक विज्ञान मॉडल बनाने हेतु जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से विज्ञान मॉडल निर्माण की विधियों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया तथा विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन किया गया तथा विषय सामगी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन कु. शशि सिंह व्याख्याता शास. उ. मा. वि. कनकी द्वारा किया गया। समापन अवसर पर आर. एस. बैस प्राचार्य शास. हाइ्रस्कूल टेकाड़ी एवं अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सहभगिता हेतु पुरस्कार प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन संगीता पटेल वरि. अध्यापक द्वारा किया गया। कार्यशाला में गीता बंशपाल, आशिष टेंभरे, नेतलाल बिसेन, वी. पी. गुप्ता वरि. अध्यापक का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: