दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने रविवार को एक और जान ले ली। इस मौत के बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरनेवालों की संख्या 6 हो गई है। अबतक दिल्ली में 907 केस सामने आ चुके हैं। उधर राजस्थान में भी स्वाइन फ्लू का कहर जारी है वहां अबतक स्वाइन फ्लू की वजह से 94 लोगों की मौत हो चुकी है।
जोधपुर में करीब दो दर्जन डॉक्टर भी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। राजस्थान में स्वाइन फ्लू के फैलने के बाद अब केंद्र सरकार की एक टीम ने जयपुर क एसएमएस अस्पताल का जायजा लिया। वहीं स्वाइन फ्लू से तेलंगाना नालगोंडा जिले में एक गर्भवती महिला की जान चली गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें