धौलपुर जिले के पंचायत चुनाव के दौरान करीब डेढ महीने पूर्व पकड़े गए 74 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके वतन वापस भेज दिया गया. यह सभी बांगलादेशी नगर परिषद द्वारा संचालित किए जा रहे रैन बसेरे में रह रहे थे. पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि रैन बसेरे में निरुद्व किए गए 74 बांग्लादेशी नागरिकों को आज अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन से भरतपुर से सियालदाह रवाना किया गया है.
उप निरीक्षक सोहन लाल की अगुवाई में भेजे गए बांग्लादेशी नागरिकों को सियालदाह में बीएसएफ के उच्चाधिकारियों के सुपुर्द किया जाएगा. वहां से उन्हें बांग्लादेश भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के लिए चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान बीते साल 25 दिसबंर को पुलिस ने आगरा मुंबई राजमार्ग इलाके में रह रहे इन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था.
पुलिस द्वारा निरुद्व किए गए बांग्लादेशियों की नागरिकता के संबंध में केन्द्र और राज्य की गुप्तचर एजेन्सियां जांच कर चुकी हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें