नहीं हटेंगे अनियमित कर्मचारी- आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2015

नहीं हटेंगे अनियमित कर्मचारी- आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने चुनाव दौरान किए गए वादों को पूरे करने की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने अगले आदेश तक अनियमित कर्मचारियों को उनके पद से नहीं हटाने का फैसला किया है।

दिल्ली सरकार के एक मंत्री ने बताया कि आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए वादे के अनुरूप अनियमित कर्मचारियों को नियमित किए जाने की दिशा में यह पहला कदम है। दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग एक लाख अनियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में हुए चुनाव में 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। साथ ही केजरीवाल ने बिजली विभाग और वित्त विभाग से बिजली के दाम कम करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: