दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और कहा है कि इस नंबर की मदद से घूस मांगने वाले अधिकारियों के खिलाफ कैसे स्टिंग करना फोन करने वालों को बताई जाएगी.
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर हेल्पलाइन नंबर जारी कर कहा कि इस नंबर को औरों को भी बताएं. हेल्पलाइन नंबर है-011-27357169. भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक चलेगा.
केजरीवाल सरकार ने पिछली बार अपनी 49 दिन की सरकार के समय भी इस हेल्पलाइन नंबर को जारी किया था. केजरीवाल सरकार ने यह नंबर इसलिए जारी किया है ताकि रिश्वत लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के दिल में यह दहशत बैठे कि किसी भी हालत में वे घूस लेने की बात नहीं करें. इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज नहीं जा सकेगी, बल्कि इस नंबर के जरिये यह बताया जाएगा कि घूस मांगने वाले अधिकारी के खिलाफ कैसे स्टिंग करना है. स्टिंग के ऑडियो और वीडियो कानूनी तौर पर सबूत माने जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें