ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने आईएस के आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 फ़रवरी 2015

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने आईएस के आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया


ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में आतंकवाद निरोधक छापे के दौरान एक मकान से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके, इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक हमले की साजिश नाकाम कर देने का दावा किया है। एनएसडब्ल्यू पुलिस और ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस के छापे में कल गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की उम्र क्रमश: 24 और 25 साल है। इन दोनों को आतंकी हमले की साजिश रचे जाने की सूचना मिलने के बाद सिडनी के फेयरफील्ड उपनगर स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया गया।

इन लोगों के पास से पुलिस ने जो सामान जब्त किया है उसमें आईएस से संबद्ध एक झंडा और एक वीडियो है। वीडियो में एक व्यक्ति हमला करने के बारे में बोल रहा है। आरोपियों पर आतंकी हमले की तैयारी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का मानना है कि हमला कल किया जाना था।

कोई टिप्पणी नहीं: