विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (09 फ़रवरी)

समय पर छात्रवृत्ति एवं पेंषन राषि वितरण कराना सुनिष्चित करें -कलेक्टर श्री ओझा

vidisha news
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने आज टीएल बैठक में असंतोष जाहिर करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राषि वितरण कराना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही परलिक्षित हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार के दिषा निर्देष उन्होंने विभिन्न प्रकार की पेंषन वितरण के संबंध में दिए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया सम्पादित कराने के लिए विषेष ष्षिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने उक्त षिविरों मेें उच्च षिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पिछडा वर्ग के अधिकारियों को समुचित तैयारियों सहित मौजूद रहने के निर्देष दिए इसी प्रकार जिले में संचालित शासकीय, ष्अषासकीय महाविद्यालय के स्टाफ को भी मौजूद रहने के निर्देष प्रसारित किए है। 

स्कूलो का निरीक्षण
कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले के सभी शासकीय स्कूलों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो और अध्यापकों द्वारा अध्यापन कार्य समय पर कराया जाए। उक्त कार्यो की माॅनिटरिंग के लिए दल गठित किए गए है, उन्हें नियमित रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देष दिए गए है। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि यदि किसी भी अखबार अथवा न्यूज चैनल के माध्यम से जानकारी प्राप्त होती है कि अमूक स्कूल समय पर नही खुला है तो उस क्षेत्र के बीईओ के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। 

नोड्ल अधिकारी
ष्षासन की मंषा के अनुरूप पात्र वर्ग के विद्यार्थियो को समय पर जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाए। इस कार्य में और अधिक गति लाने के लिए कलेक्टर श्री ओझा ने संकुल स्तर पर नोड्ल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देष जिला षिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि संकुलवार जमा होने वाले आवेदनों का नोड्ल अधिकारी परीक्षण कर आवष्यक पूर्ति कराना सुनिष्चित करेंगे। 

रेम्पों का निर्माण
कलेक्टर श्री  ओझा ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में रेम्पों का निर्माण कराया जाना सुनिष्चित हों रेम्प निर्माण के लिए शासन द्वारा राषि उपलब्ध कराई गई है। अतः ऐसे शासकीय स्कूल जिनमें अब तक रेम्पों का निर्माण नही कराया गया है उसकी सूची पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देष जिला षिक्षा अधिकारी को दिए। इसी प्रकार के निर्देष निचले स्तर पर प्रसारित कराने की अपेक्षा उन्होंने व्यक्त की। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में 1143 रेम्पों का निर्माण कराया जा चुका है। नवीन शैक्षणिक भवनों के निर्माण कार्य में रेम्पों का प्रावधान किया गया है। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले की सीमा के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख सड़क मार्गो के किनारे किसी भी प्रकार से कचरा संग्रह (घूरो) को ना बनाया जाए के निर्देष जनपदों की सीईओ को दिए। टीएल बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की गई। कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, विदिशा उपखण्ड अधिकारी श्री एके सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री माधवी नागेन्द्र समेत समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

नेषनल डिवर्मिंग डे आज, मीडिया कार्यषाला सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन नेषनल डिवर्मिंग 10 फरवरी को पांच से 19 वर्ष आयु तक के युवक, युवतियों को कृमि नियंत्रण दवाई एलबेन्डाजाॅल निःषुल्क प्रदाय की जाएगी। सभी स्कूलों के विद्यार्थियों एवं पांच वर्ष से अधिक के ऐसे बच्चे जो आंगनबाडी केन्द्रों में दर्ज है उन्हें प्रातः सात बजे से कृमिनाषक दवा निःषुल्क प्रदाय की जाएगी। नेषनल डिवर्मिंग डे के मद्देनजर की गई तैयारियों से सोमवार को मीडियाकर्मियों को अवगत कराया गया। जिला पंचायत के सभागार कक्ष में आयोजित मीडिया कार्यषाला में स्वास्थ्य विभाग की डीआईओ डाॅ निर्मला तिवारी ने जनजागृति के क्षेत्र में मीडियाकर्मियों की महती भूमिका को बताते हुए कहा कि मीडियाकर्मियों के माध्यम से जो जानकारी प्रसारित की जाती है उसे सुगमता से आमजनों तक घर-घर पहुंचाया जा सकता है उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार प्रसार में सकारात्मक रवैया अपनाने का आग्रह किया। डाॅ तिवारी ने बच्चो में होेने वाली विभिन्न प्रकार के कृमि कैसे फैलते है उन पर अंकुष लगाने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाएं, कृमियों के लक्षण, संचरण चक्र और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। आरसीएच के डाॅ खरे ने डिवर्मिंग के क्या लाभ, कृमि संक्रमण का इलाज कैसे करें, निःषुल्क मुहैया कराई जाने वाली दवाईयों और जिले के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर प्रकाष डाला। इस दौरान एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से जनजागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रस्तुति की गई। कार्यषाला में डाॅ सोनकर, स्वास्थ्य विभाग की मीडिया आफीसर, स्वास्थ्य विभाग की न्यूट्रिषियन सलाहकार नेहा श्रीवास्तव और आरबीएस के कार्डिनेटर श्रद्धा गुप्ता भी मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं: