केंद्र सरकार के साथ टकराव नहीं, सहयोग करेंगे: आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

केंद्र सरकार के साथ टकराव नहीं, सहयोग करेंगे: आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ किसी तरह का तकरार नहीं करेगी, बल्कि उसके साथ हर कदम पर सहयोग करेगी। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने बताया, ''हमारी रणनीति केंद्र सरकार के साथ सहयोग करने की होगी।'' 

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी की थी और जनता ने उन्हें इसलिए वोट दिया, क्योंकि वह मौजूदा व्यवस्था से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा, ''हम जनता के साथ हैं।'' भारद्वाज से यह पूछे जाने पर कि पार्टी की इस भारी जीत की वजह क्या रही, उन्होंने कहा, ''जनता ने हमारे 49 दिनों के शासन और केंद्र में भाजपा के आठ-नौ महीनों के शासन की तुलना की और उन्हें लगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक विशेष वर्ग को खुश करने में लगी है, इसलिए उन्होंने हमें मौका देने का फैसला किया।'' 

भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को लेकर पूछे गए सवाल पर भारद्वाज ने कहा, ''हम चाहते हैं कि वह अपनी सीट से जीतें, ताकि विधानसभा में हमारे साथ शामिल हों।'' बेदी हालांकि अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णा नगर से चुनाव हार गईं।  

कोई टिप्पणी नहीं: