लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल पर आज होगी बहस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 मार्च 2015

लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल पर आज होगी बहस

भूमि अधिग्रहण बिल पर आज नरेंद्र मोदी सरकार लोकसभा में बहस करेगी. इस बिल में सरकार का साथ उसके सहयोगी दल शिवसेना अकाली दल और लोजपा भी नहीं दे रही है जिस कारण सरकार की मुश्‍किलें बढ़ गई है. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में पहले ही कह दिया है कि यह बिल किसान विरोधी नहीं है. यदि किसी को लगता है कि इसमें किसान विरोधी कुछ बातें हैं तो इसे बदला जायेगा.

सरकार की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने पहले ही कह दिया है कि इस बिल  का विरोध उनकी पार्टी करेगी. इस बिल पर सड़क से संसद तक हंगामा मचा हुआ है. समाजसेवी अन्ना हजारे ने जमीन अधिग्रहण बिल के विरोध में 1100 किमी. लंबी पदयात्रा शुरू करने का एलान किया है. अन्ना हजारे की पदयात्रा महाराष्ट्र के वर्धा से शुरू होकर दिल्ली के रामलीला मैदान पर खत्म होगी. पद यात्रा की तारीख तय करने के लिए अन्ना हजारे अपने सहयोगियों के साथ 9 मार्च सेवाग्राम में बैठक करेंगे.

गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने 23 और 24 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ दो दिनों तक धरना दिया था जिसे कई पार्टियों के साथ किसानों का भी समर्थन मिला था. 

कोई टिप्पणी नहीं: