RBI ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 मार्च 2015

RBI ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाई

मुद्रास्फीति कमजोर होने और बजट में सरकार की आर्थिक वृद्धि की योजनाओं से उत्साहित भारतीय रिजर्व बैंक ने आज अपनी मुख्य दर (रेपो दर) 0.25 प्रतिशत घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दी। रिजर्व बैंक की ओर से दो माह से भी कम समय में दूसरी बार आश्चर्यजनक रूप से यह कटौती की गयी है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने एक बयान में कहा, पूंजी तरलता समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत मुख्य नीतिगत दर में 25 आधार अंक अथवा 0.25 प्रतिशत की कटौती करके 7.5 प्रतिशत करने का निर्णय किया गया है। नयी दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं।

रिजर्व बैंक की ओर से मुख्य नीतिगत दर में कटौती से व्यक्तिगत ऋण एवं कॉरपोरेट ऋण दरों में कटौती होगी। जिससे आवास, वाहन एवं कॉरपोरेट ऋण सस्ता हो जाएगा। हालांकि रिवर्स रेपो दरों को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है। राजन ने बयान में कहा कि 2015-16 की पहली छमाही में मुद्रास्फीति के कमजोर पड़ने की उम्मीद है, जबकि दूसरी छमाही में यह छह प्रतिशत से नीचे आ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: