उदयपुर 4 मार्च 2015। आर.सी. बाफना फाउंडेषन, जलगाँव की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्राकृत अध्ययन व शोध केन्द्र के निदेषक साहित्यकार डाॅ. दिलीप धींग को 1 मार्च 2015 रविवार को आचार्य हस्ती अहिंसा अवार्ड से सम्मानित किया गया। अहिंसा तीर्थ, जलगाँव (महाराष्ट्र) में आयोजित भव्य समारोह में राज्यसभा सांसद ईष्वरलाल ललवाणी, उद्योगपति मोफतराज मुणोत आदि अतिथियों ने डाॅ. धींग को एक लाख रुपये की सम्मान राषि, स्मृति-चिह्न, प्रषस्ति-पत्र, पगड़ी, शाॅल और मुक्ताहार से सम्मानित किया। पुष्करवाणी ग्रुप ने जानकारी लेते हुए बताया कि डाॅ. धींग मेवाड़ के प्रथम व राजस्थान के तीसरे साहित्यकार है जिन्हें इस अहिंसा अवार्ड से नवाजा गया है। उदयपुर जैन समाज ने इस अवसर पर हर्ष प्रकट किया ओर शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर वीरवाल समाज की केन्द्रीय संस्था अहिंसा प्रचारक संघ, चिŸाौड़गढ़ तथा बेंगलुरु के गौसेवक महेन्द्र मुणोत को भी अवार्ड से नवाजा गया। फाउंडेषन के अध्यक्ष रतनलाल सी. बाफना ने अवार्ड के उद्देष्य और महत्व पर प्रकाष डाला। उन्होंने बताया कि अहिंसा और शाकाहार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित यह पुरस्कार पिछले 24 वर्षों से प्रदान किया जा रहा है। समारोह में महावीर सहकारी बैंक के चेयरमेन दलुभाऊ जैन, रत्न हितैषी श्रावक संघ के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र बाफणा (जोधपुर), अहिंसा प्रचारक संघ के कार्याध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह धाकड़, डाॅ. अजीत जैन (इन्दौर), धर्मेष जारोली (चिŸाौड़गढ़) सहित देष के अनेक हिस्सों से आए महानुभाव उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें