झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 मार्च 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मार्च)

भगोरिया की मस्ती डुबा समुचा अंचल

jhabua news
पिटोल -   भगोरीया की मस्ती मे डुबा रहा पिटोल अंचल मंगलवार को पिटोल मे भगोरीया पूरे शबाब पर रहा गुजरात राज्य एवं मध्यप्रदेष की बार्डर पर बसा पिटोल ग्राम मे भगोरीया पर्व पर गुजरात के लोग अधिक मात्रा मे षामील हुवें। वही भगोरीया दोपहर 1 बजे बाद परवान चढा। जहाॅ व्यापारी वर्ग काफी उत्साहित नजर आया गाॅव से 1 किमी दूर पूरानंे सेल्टेक्स के पिछे के ग्राउण्ड मे लगे झुले चकरी एवं खान पान की दुकानें, षरबत, कुल्फी, गोले, आदि कि दुकाने लगी वही बाजार की होटलों पर खुब व्यवसाय हुआ। रूची नही ली राजनैतिक दलों ने - इस वर्ष त्रिस्तरीय चुनाव समाप्त होने के बाद दोनो दलांे के नेताओं ने ढोल मांदल केे साथ गैर निकालना उचित नही समझा। जबकी पूर्व सांसद कांतीलाल भूरीया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, एवं कलावती भूरीया आदि कांग्रेसी नेता जो हर वर्ष षिरकत करते थे परन्तु इस बार नही आये वर्तमान सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के विधायक, सासंद, जिलाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता जो कि हर वर्ष आते थे इस वर्ष पिटोल मे आना उचित नही समझा जबकी माननीय सांसद महोदय दिलीपसिंह भूरीया जी द्वारा ग्राम पिटोल को आर्दष गाॅव के रूप मे गोद लिया गया है। परन्तु राजनैतिक गलियारें कि माने तो यहा नही आने का कारण सरपंच चुनाव है। पुलिस कि रही सराहनीय भूमिकाः- स्थानिय पुलिस चोकी स्टाफ के साथ बाहर से आया पुलिस बल की मुस्तेदी कि वजह से भागोरीया पर्व बिना किसी विवाद के षांतीपूर्ण ढंग से पूर्ण हुआ जिसकी गाॅव एवं व्यापारी वर्ग एवं सभी समाज के लोगों ने प्रषंसा की। उत्साह के साथ न खुष रहा व्यापारी वर्ग:- जहाॅ पिटोल मे भगोरीया मे जमकर व्यापार हुआ वही भगोरीया की गोट वसूली एवं चोरों की कार गुजारी से व्यापरी वर्ग परेषान रहा। अलग अलग गाॅव की निकलने वाली गैर ने व्यापारीयों को अवैध एवं जबरजस्ती दादागीरी से गोट वसुल करी। वही चोरो ने बडे हाथ साफ किये होटल व्यापारी श्री किषन अरोडा के यहाॅ से 35 हजार रूपये से भरा गल्ला उठा ले गयें, गजेन्द्र नायक किराना व्यापारी के यहा से बेसन का पूरा कट्टा, इन्दर नायक के यहा से 1 हजार गल्ले मे से चुरा ले गयें वही किराना व्यापारी महेष प्रजापत के यहा से किराने का सामान उठा ले गयें। एवं पाकेट मार गिरोह ने भी लोगों की पाकेट पर हाथ साफ किये।

स्वर्णकार महिला मंडल ने फागोत्सव का किया आयोजन 

jhabua news
झाबुआ---नगर मे फाल्गुन मास में   बरसाना, बृंदावन की तरह नगर के देवालयों में भी महिलाओं के द्वारा फागोत्सव बडी ही श्रद्धा एवं धुमधाम से मनाये जाने का क्रम चल रहा है । इसी कडी में मंगलवार रात्री 8 बजे से स्थानीय राधाकृष्ण मार्ग स्थित श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के श्री सत्यनारायण मंदिर पर स्वर्णकार महिला मंडल के द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भगवान श्री सत्यनारायण का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा मंत्रोच्चार के साथ भगवान की पूजा अर्चना के साथ ही फागोत्सव का अभिनव आयोजन किया गया । इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी सोनी ने बताया कि स्वर्णकार महिलाओं द्वारा पिछले तीन दिनों से मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया जाकर महिलाओं द्वारा भगवान के भक्तिमय फाग गीत एवं कीर्तन किये जारहे है । मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में फाग एवं रसीया गीतों के साथ ही महिलाओं द्वारा जमकर अबीर गुलाल एवं प्राकृतिक रंगों से भगवान के साथ होली खेली गई । इस अवसर पर श्रीमती कुंता सोनी, श्रीमती भारती सोनी, सुनिता सोनी, प्रमीला सोनी, षिवकुमारी सोनी, राजकुमारी सोनी, चेतना सोनी, चंचला सोनी, हंसा सोनी, चेतना सोनी, मोनिका सोनी, वर्षा सोनी, सुश्री देवल के द्वारा करीब 2 घण्टे तक भजन कीर्तन किये गये । कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती चंचला सोनी, श्रीमती कुंता सोनी एवं कृष्णा सोनी ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया । महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी पुष्पकरण सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज की महिलाओं द्वारा हर त्यौहार पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमो का आयोजन करके समाज को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयासों के साथ ही रचनात्मक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किये जारहे है। फागोत्सव के समापन अवसर पर महाआरती की गई तथा प्रसादी का वितरण किया गया ।

निषुल्क षिविर का हुआ समापन साढे 6 हजार से अधिक ने काढे का सेवन किया 

jhabua news
झाबुआ---जिला पेंषनर एसोसिएषन, वरिष्ठ नागरिक फोरम, आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट, जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रातः विषाणुजन्य बीमारियों की रोकथाम के लिये आयोजित सात दिवसीय षिविर का समापन मुख्य अतिथि भेरूसिंह राठौर अध्यक्ष जिला पंेषनर एसोसिएषन के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस अवसर पर समाज सेवी यषवंत भंडारी, संगठन के कोषाध्यक्ष रतनसिंह राठौर, उपाध्यक्ष भगवतीलाल शाह, डा. सीएल वर्मा जिला आयुर्वेद अधिकारी, डा. रमेष भायल, डा.श्रीमती नीना भायल, समाजसेवी नीरजसिंह राठौर, जयेन्द्र बैरागी सहित बडी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे । इस अवसर पर बताया गया कि इस संयुक्त षिविर में 6500 से अधिक लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये काढे का सेवन कराया गया जिसमें  डाक्टर भायल दंपति द्वारा सेवा भावना के साथ प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक बडी संख्या में लोगों को काढे का निषुल्क सेवन कराया गया ।श्री भेरूसिंह राठौर ने सेवा कार्य के लिये भायल दंपत्ति की भूरी भूरी प्रसंषा करते हुए इसे मानव सेवा का एक अमूल्य कार्य बताया । ज्ञातव्य है कि सात दिनों तक पेंषनर संघ के सदस्यों ने भी निस्वार्थ सेवा भावना से अपनी सेवायें प्रदान की ।समापन दिवस पर भी सैकउो लोगों ने काढे का सेवन किया ।

जिला  पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए सम्मेलन 12 मार्च को
  • जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए 9 मार्च को

झाबुआ ---निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मेलन 12 मार्च 2015 गुरूवार को आयोजित किया जाएगा तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मेलन आयोजित करने की तिथि 9 मार्च 2015 सोमवार को नियत की गई है।

जिला में बाल विवाह रोकने के लिए बनाई रणनीति, हौंसले की उडान‘‘ में पांच गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन

झाबुआ---जिला पंचायत भवन में महिला बाल विकास विभाग एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में समस्त परियोजना की पर्यवेक्षक को मास्टर टेªनर के रूप में प्रशिक्षण आयोजित किया गया उनके द्वारा सेक्टर स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राज्य स्तर की है थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा इस दिन राज्य स्तर से दी गई थीम ‘हौसले की उडान‘ के अन्तर्गत 05 गतिविधियो काआयोजन किया जाएगा। सुश्री हीना पाण्डे एमपीटास्क द्वारा प्रशिक्षण में आंगनवाडी स्तर पर कि जाने वाली गतिविधियों मेरा अधिकार मेरा हुनर मेरे शरीर के अंगों के काम, मेरी खुशी मेरा खजाना उक्त सभी गतिविधियों को विस्तृत रूप से समझाया गया साथ में लाडों अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकने पर चर्चा की गई एवं बाल विवाह यदि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में हो रहे हो तो तत्काल उसकी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को सूचना देवे एवं कोर रूप की सहायता से बाल विवाह को रोके एवं उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणाम को समझाये आदि समझाईश पर्यवेक्षकों को दी गई। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.एस.जमरा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी आर0एस0बद्येल, सहायक संचालक अजय चैहान, परियोजना अधिकारी निर्भयसिंह पटेल, मास्टर ट्रेनर सुश्री हीना पाण्डे एमपीटास्क कमलसिंह निगवाल परियोजना अधिकारी एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

भूतपूर्व सैनिको एवं विधवाओं हेतु मोबाइल केन्टीन 9 मार्च को

झाबुआ ---जिले के पूर्व सैनिको/विधवाओं/आश्रितों के लिए 09 मार्च 2015 को जिला झाबुआ में मोबाइल केन्टीन आयेगी। पूर्व सैनिक विधवा एवं आश्रित अपना केन्टीन स्मार्ट कार्ड लेकर केन्टीन सुविधा प्राप्त कर सकते है।

दो लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

झाबुआ--- जिले की तहसील मेघनगर में तालाब में डुबने से थावरिया पिता रायचंद एवं आशिष पिता दल्लु की मौत हो गई थी। उनके वारिसो को आर्थिक अनुदान राषि कलेक्टर झाबुआ श्री बी.चन्द्रशेखर द्वारा स्वीकृत की गइ है। मृतक थावरिया पिता रायचंद डामोर निवासी सजेली नानीया सात के वैध वारिस में उसकी पत्नि श्रीमति टीटू एवं मृतक आशिष पिता दल्लु वसुनिया निवासी देदला की वैध वारिस में उसके पिता दल्लु को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त राषि तत्काल वितरित करने के आदेष कलेक्टर श्री बी. चन्द्रशेखर ने दिये है।

10 वी 12 वी के परीक्षा परिणाम सुधार के लिए निर्देश जारी

झाबुआ ---विगत वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम कक्षा 10 वी एवं 12 वी में राज्य के औसत से अच्छा रहा है। इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए संस्था के प्राचार्य एवं विकासखण्ड अधिकारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस ने निर्देशित किया है कि कक्षा 10 वी एवं 12 वी की परीक्षा सुबह 11.30 बजे तक है अतः जो विद्यालय परीक्षा केन्द्र है वहां पर कक्षा 9 वी से 12 वी तक के लिए विद्यालय संचालन का समय दोपहर 12.30 बजे से 5.30 बजे तक रखा जाये। जो विद्यालय बोर्ड परीक्षा के केन्द्र नहीं है उनका संचालन नियमित रूप से सुबह 10.30 से सायं 5.30 तक रहेगा। कक्षा 9 वी से 11 वी के परीक्षा के दिन इस तरह से व्यवस्था बनाई जाए कि सुबह 10.30 से दोपहर 2.00 बजे तक कक्षा 10 वी  एवं 12 वी की कक्षाएं संचालित की जाए। कक्षा 10 वी एवं 12 वी में लिये गये प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम का छात्रवार विश्लेषण कर जिन प्रश्नों के उत्तर ज्यादातर विद्यार्थियों द्वारा गलत अंकित किये गये है उससे संबंधित अध्याय/विषयवस्तु की परीक्षा के पूर्व गहन अभ्यास करावे जिससे परीक्षा में बच्चे सही उत्तर लिख सके। जो विद्यार्थी कक्षा में नहीं आ रहें है उन्हें कक्षाध्यापक के माध्यम से बुुलवाएं। शिक्षकवार इस तरह से टाईम टेबल बनाए कि प्रत्येक विषय की परीक्षा के पूर्व गैप में उस विषय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का अच्छी तरह से अभ्यास हो जावे। शिक्षकों की डयूटी लगाते समय यदि संस्था में विषय शिक्षकों की कमी है तो संकुल प्राचार्य की अनुमति से संकुल के अन्य विद्यालयों से डयूटी लगावे जिससे विद्यार्थीयों की संपूर्ण विषयगत समस्याओं का समाधान हो सके। जिस संस्था/शिक्षक का परीक्षा परिणाम में 10 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि होगी उन्हें आगामी 15 अगस्त 05 सितम्बर को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जावेगा।

खडी मोटर सायकल से रूप्यो का बेग चोरी 
           
झाबुआ---फरियादी राहुल पिता प्रभुलाल वाघेला, उम्र 21 वर्ष, निवासी ताजखेडा जिला रतलाम ने बताया कि वह परवलिया पुल के आगे साईकिल पर बैग रखकर पेशाब करने गया था, तब अज्ञात दो मो0सा0 चालक आये व बैग चुराकर ले गये, जिसमें 17,055/- रू0 नगदी व एक मोबाईल नोकिया कंपनी का 1200 रू0, 8827794725 नं0 की सीम लगी थी। प्रकरण में थाना काकनवानी में अपराध क्रमांक 38/15, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार 
              
झाबूआ---पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि चैकी पिटोल-थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस के द्वारा स्थाई वारंटी राजु पिता गोपाल भुरिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोटडा, जो कि फौ0मु0नं0 114/03, धारा 147, 148,307 भादवि में फरार चल रहा था, को प्र0आर0 शराफत, आर0 मांगीलाल द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। थाना कल्याणपुरा पुलिस के द्वारा स्थाई वारंटी दुबा पिता ईदु भाबोर, निवासी नवापाडा भंडारिया, जो कि फौ0मु0न0 45/13, धारा 294,323,506 भादवि में फरार चल रहा था, को प्र0आर0 400 फतेसिंह, प्र0आर0 396 कडेबसिंह द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को बधाई दी है एवं पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं: