कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 25 मार्च 2015

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज

केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने जा रहे पंजाब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस बेरीकेड तोड़कर विधानसभा की और बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। 

पंजाब के कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड में इकट्ठा हुए थे। इसको देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने इलाके में बैरिकेड लगाए हुए थे। कांग्रेसी जैसे ही इन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ी। इस बीच अचानक पथराव शुरू हो गया और इसकी चपेट में कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ-साथ पुलिस भी आ गई। घटना में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ कई कांग्रेसियों को गंभीर चोटें आई हैं और दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाजवा और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। बाजवा ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध बताते हुए इसे किसान विरोधी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: