सानिया मिर्जा युगल रैंकिंग में तीसरे नंबर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 23 मार्च 2015

सानिया मिर्जा युगल रैंकिंग में तीसरे नंबर पर

भारत की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जारी ताजा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग के युगल वर्ग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे पायदान पर पहुंच गईं हैं। सानिया ने अमेरिका के इंडियन वेल्स में अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ खेलते हुए बीएनपी पारिबास ओपन का महिला युगल वर्ग का खिताब हासिल किया था।

सानिया के अब कुल 6,885 अंक हो गए हैं और अब वह केवल शीर्ष पर मौजूद इटली की रोबर्टा विंसी और सारा इरानी से पीछे रह गई हैं। रोबर्टा और सारा के 7,640 अंक हैं। इंडियन वेल्स टूर्नामेंट जीतने के कारण सानिया ने 1,000 अंक हसिल किए और दो स्थान ऊपर पहुंच गईं। तीन बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सानिया अब मियामी ओपन में हिस्सा लेंगी। यहां भी हिंगिस ही उनकी जोड़ीदार होंगी। महिला एकल खिलाड़ियों में भारत की ओर से विश्व वरीयता में सबसे ऊपर अंकिता रैना का नाम है। ताजा रैंकिंग में वह दो स्थान और ऊपर 253वें पायदान पर पहुंच गईं।

पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन 176वें पायदान पर बने हुए हैं। वहीं, रामकुमार रामनाथन 10 स्थान ऊपर 247वें पायदान पर पहुंच गए। युकी भांबरी ने भी 27 स्थानों की छलांग लगाई है और 257वें पायदान पर हैं। पुरुष युगल वर्ग में लिएंडर पेस चार पायदान नीचे 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके ठीक नीचे रोहन बोपन्ना हैं। उन्हें एक स्थान नीचे फिसलना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: