शेयर मार्केट में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 30 हजार के पार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 मार्च 2015

शेयर मार्केट में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 30 हजार के पार

रेपो रेट कम होने से शेयर बाज़ार में भी इसका असर देखने को मिला है. 400 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स 30 हजार के पार पहुंच गया है. निफ्टी में भी 114 अंकों की बढ़त देखने को मिली है. स्टॉक मार्केट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सेंसेक्स 30 हजार के पार पहुंच गया है. सुबह 9.54 बजे सेंसेक्स 258.22 अंकों की तेजी के साथ 29,851.95 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 71.20 अंकों की तेजी के साथ 9,067.45 पर कारोबार करते देखे गए.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 343.54 अंकों की तेजी के साथ 29,937.27 पर खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 112.90 अंकों की तेजी के साथ 9,109.15 पर खुला. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे मजबूत हो गया है. डॉलर के मुकाबले रुपया 61.65 पहुंच गया है. इससे पहले देशवासियों को होली का तोहफा देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार सुबह रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी. इसके साथ ही ब्याज दर अब 7.75 फीसदी से घटकर 7.50 फीसदी हो गया है. इसके बाद ही सेंसेक्स में ये उछाल आया. रिजर्व बैंक ने इससे पहले 15 जनवरी को ब्याज दरें घटाकर बाजार को चौंकाया था. हालांकि, आरबीआई ने सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया है. सीआरआर 4 फीसदी पर स्थिर है.

इंडस्‍ट्री का कहना है कि रिजर्व बैंक की ओर से ब्‍याज दरों में कटौती का अर्थव्‍यवस्‍था पर सकारात्‍मक असर होगा. बैंक ग्राहकों तक ब्‍याज दरों में कटौती का लाभ पहुंचाते हैं तो इसका घरेलू डिमांड पर अच्‍छा असर होगा. रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि महंगाई दर में कमी अनुमान से अधिक है. इसे देखते हुए ब्‍याज दरों में कटौती का फैसला किया गया. रिजर्व बैंक राजकोषीय नीतियों के साथ समन्‍वय बनाकर चलेगा. उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में अर्थव्‍यवस्‍था के आंकड़ों को देखते हुए मौद्रिक उपाय किए जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: