- एम्ब्रोस पैट्रिक अध्यक्ष, एस.के.लॉरेंस सचिव और विक्टर जेरमी कोषाध्यक्ष चुने गए
पटना। गैर सरकारी संस्था अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ की वार्षिक आम सभा में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ। पहले एस.के.लाॅरेंस अध्यक्ष थे और एम्ब्रोस पैट्रिक सचिव थे। इसमें बदलाव आया है। एम्ब्रोस पैट्रिक अध्यक्ष, रिचर्ड रंजन तथा इग्नासिउस हेम्ब्रम उपाध्यक्ष, एस.के.लॉरेंस सचिव, रंजित कुमार तथा करुणा के. डेविड सहायक सचिव, विक्टर जेरमी कोषाध्यक्ष और ,आल्बर्ट जौन संयुक्त कोषाध्यक्ष चुने गए। विजय कुमार पॉल,अभिषेक पैट्रिक, एग्नेस जेरमी,रोजी युजिन तथा एम अन्थोनी कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुने गए।
अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष एस.के.लॉरेंस ने संघ के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों तथा धार्मिक कार्य में संघ के सदस्यों तथा ईसाई समुदाय द्वारा किए गए सहयोग तथा संस्था के गायक मंडली द्वारा चालीसा के दौरान मुसीबत नामक भजन,गायन एवं प्रार्थना करने में सौ प्रतिशत सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही यह विश्वास जताया कि भविष्य में और भी ज्यादा लोगों का आर्थिक एवं अन्य तरह का सहयोग इस संघ को प्राप्त होगा। ताकि यह संस्था और ज्यादा अपने समाज के लिए कार्य कर सके।
संघ के सचिव एम्ब्रोस पैट्रिक ने उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस संघ से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने इस संघ से जुड़ने के लिए नए सदस्यों को धन्यवाद दिया। साथ ही यह जानकारी दी गई कि इस संघ के द्वारा अपने समाज के लोगों तथा चर्चों के लिए किये जा रहे साकारात्मक कार्यों पर महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा ने संघ की प्रशंसा करते हुए तथा तरक्की की कामना करते हुए पैरिश तथा पैरिश के लोगों को इस संघ को सहयोग करने की कामना करते हुए एक पत्र दिया है। संघ द्वारा अबतक किये गए मुख्य-मुख्य कार्यों का विवरण निम्नलिखित है। जेरमी विक्टर कोषाध्यक्ष द्वारा पेश किए गए वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा तथा सचिव द्वारा पेश किए गए वार्षिक रिपोर्ट को सर्व सम्मति से पारित किया गया।
अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के कार्य उपलब्धि पर अध्यक्ष एस.के.लाॅरेंस कहते हैं कि हमलोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर बिहारी ईसाइयों को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन करने की मांग की है। अल्पसंख्यक मुसलमानों की तरह ही ईसाई समुदाय को ईसा मसीह की कर्मभूमि जेरूसलम की यात्रा हेतु अनुदान देने की मांग की है।गरीब विद्यार्थियों को किताब या कापी खरीदकर दिया गया। बेहद गरीब एवं लाचार ,असमर्थ बुजूर्गों को इलाज हेतु मदद के तौर पर फि़लहाल पांच सौ रूप्ए की सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।सुनियोजित तरीके से चर्चों तथा ईसाइयों पर हुए आक्रमण एवं ‘घर वापसी ‘के नाम पर ईसाइयों पर दबाव बनाने के खिलाफ जागरूकता हेतु संघ के अध्यक्ष द्वारा लिखे गए ‘रो रहा है सृष्टिकर्ता हमारा‘ नामक लेख की लगभग डेढ़ हजार प्रति मोकामा यात्रा के दौरान तथा पटना में बांटी गई। संघ द्वारा ईसाई छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृति दिलाने के लिए सम्बंधित आवेदन पत्र उपलब्ध कराकर तथा भरवाकर सम्बंधित कार्यालय में जमा कराया गया। प्रसन्नता की बात है कि पिछली बार संस्था के सहयोग से भेजे गए आवेदनों पर विद्यार्थियों को छात्रवृति प्राप्त हो रही है।
आलोक कुमार
बिहार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें