कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरोप लगाते हुये कहा कि मघ्यप्रदेश में किसानों की बदहाली के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। भिण्ड जिले में नौ किसानों की मौतें हो चुकी है यह सरकार के लिए बेहद शर्म की बात है। किसानों के लिए इससे बडी दुःखद की घडी और दूसरी नहीं हो सकती। पहले सरकार ने बोनस बंद कर दिया अब उनकी जमीनों छीनने की तैयारी है। श्री सिंधिया ने आज जिला मुख्यालय से 20 किलो मीटर दूर स्थित मेहगांव क्षेत्र के ग्राम अडोखर में फसल को ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सदमे में मरे किसान सुमत सिंह नरवरिया के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। सिन्धिया ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए यह दुःखद स्थिति सरकार ने निर्मित की है।
उन्होने कहा कि यह अवसर राजनीति करने का नहीं, न वह राजनीति करने आए हैं, वे किसानों के आंसू पोछने आए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विल का पुरजोर विरोध कर रही है और इसे किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देगी। तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर तरह का संघर्ष करेंगी। सिन्धिया ने प्रदेश में हो रहे अवैध खनन पर भी तल्ख टिप्पणी की और आरोप लगाया कि सरकार और खनन माफिया की सांठगांठ से ही प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है, इसलिए इसे जानबूझकर नहीं रोका जा रहा है। सिन्धिया का काफिला ग्वालियर से दोपहर लगभग एक बजे भिण्ड के लिए रवाना हुआ था। वे सबसे पहले गोहद क्षेत्र के बसरा गांव में सदमे से मरे किसान वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के घर पहुचे। सिन्धिया भिण्ड के भीमनगर में निवास करने वाली कैंसर रोगी प्रचार अभियान की पोस्टर फेस रही मृतिका सुनीता तोमर के घर भी उनके परिजनों को ढांढस बंधाने पहुचे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें