AAP के 350 कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में इस्तीफा दिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मई 2015

AAP के 350 कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में इस्तीफा दिया

आम आदमी पार्टी से बाहर हुए नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए महाराष्ट्र के 350 आप कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस्तीफा दे दिया. आप की महाराष्ट्र इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य मारुति भापकर ने कहा,350 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आप से इस्तीफा दिया और यह आंकड़ा बढ़ सकता है. 

भापकर ने पुणे में सामूहिक इस्तीफा कार्यक्रम की अगुवाई की. उन्होंने कहा, 'हम देश भर में स्वराज की अवधारणा सच्चे अर्थों में बनाए रखने में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का हाथ मजबूत करने के लिए अब उनके साथ हैं.' उन्होंने कहा, 'आप तथाकथित नेता अरविंद केजरीवाल की संवेदनशीलता के बारे में सोच सकते हैं, जिनकी आंखों के सामने एक किसान मर गया और वह राजनीतिक भाषण देते रहे.'

भापकर ने कहा, 'न सिर्फ पुणे बल्कि मुंबई , नासिक, पिंपड़ी-चिंचवाड़, औरंगाबाद, नवी मुंबई आदि स्थानों से भी कार्यकर्ता आप से इस्तीफा देने के लिए पुणे आए थे.' हालांकि एक वरिष्ठ आप नेता ने इन इस्तीफों को कमतर आंकते हुए कहा कि इससे पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रवि श्रीवास्तव ने कहा, 'महज मुट्ठीभर पार्टी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं और उनमें कोई वरिष्ठ नेता या कार्यकर्ता शामिल नहीं हैं. मैं नहीं समझता कि इससे पार्टी पर कोई असर पड़ेगा.' वहीं आप के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष वारे से इस बारे में संपर्क नहीं हो पाया, क्योंकि वह अहमदनगर में जिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक कर रहे थे.

कोई टिप्पणी नहीं: