राहुल गांधी करेंगे तेलंगाना में किसानों के साथ पदयात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2015

राहुल गांधी करेंगे तेलंगाना में किसानों के साथ पदयात्रा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से तेलंगाना की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे जिसमें वह आदिलाबाद जिले में 15 किलोमीटर की पदयात्रा भी करेंगे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मल्लू विक्रमार्का के अनुसार राहुल देश में और खासतौर पर राज्य में किसानों की हालत को समझने के लिए यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुवार रात निर्मल कस्बे में ठहरेंगे। दो जून, 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग राज्य बनने के बाद यह राहुल की पहली तेलंगाना यात्रा होगी और इसे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण का श्रेय लेने और आक्रामक अभियान चलाने के बावजूद कांग्रेस पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव हार गयी थी।

राहुल गुरुवार शाम चार बजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संक्षिप्त बातचीत करेंगे। छात्र रोजगार के मुद्दों पर आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद राहुल सड़क रास्ते से निर्मल की ओर रवाना होंगे और रास्ते में कुछ जगहों पर रूक सकते हैं। अगले दिन यानी शुक्रवार को वह सुबह सात बजे वडियाला गांव से पदयात्रा निकालेंगे। टीपीसीसी नेता ने कहा, ‘वह उन किसानों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे जिन्होंने तेलंगाना में खेती पर संकट की वजह से खुदकुशी कर ली।’ राहुल शाम चार बजे कोराटिकाल गांव में किसानों को संबोधित करेंगे और इसके बाद हैदराबाद लौट आएंगे। मल्लू के मुताबिक वह शुक्रवार रात आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: