उद्यान विभाग के अधिकारी को शोकाॅज नोटिस, दो कर्मचारी निलंबित
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने बासौदा एसडीएम के पालन प्रतिवेदन पर उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर को शोकाॅज नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है वही बासौदा के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री नारायण सिंह अहिरवार और नर्सरी प्रभारी श्री जगदीप सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। निलंबित दोनो कर्मचारियों का मुख्यालय लटेरी के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। ज्ञातव्य हो कि दैनिक अखबार में प्रकाशित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही संबंधी खबरों को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश पूर्व मेें ही दिए गए थे। गुरूवार को एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर की मध्यप्रदेश वाटर सेक्टर रिस्ट्रकचरिंग परियोजना के तहत प्राप्त होने वाले प्लास्टिक के कैरेट जो संबंधित किसानों को निःशुल्क प्रदाय किए जाने थे जिसमें से 250 नग ना तो किसानो को वितरित किए गए है और स्टाक में भी नही पाए गए है। कि जांच बासौदा एसडीएम द्वारा तहसीलदार से कराई गई। एसडीएम के पालन प्रतिवेदन पर पूर्व उल्लेखितों पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा के अधिनियमों के तहत कार्यवाही की गई है।
अवकाश की अनुमति, जाति प्रमाण पत्र लक्ष्य पूर्ति उपरांत
शासन के दिशा निर्देशानुसार जिन वर्गाे के विद्यार्थियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाने है की अद्यतन स्थिति की समीक्षा गुरूवार को अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने की। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ, समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार और जनपदों के सीईओ, जिला शिक्षाधिकारी मौजूद थे। अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि उन ही राजस्व अधिकारियों को अवकाश की स्वीकृति प्रदाय की जाएगी जिनके द्वारा जाति प्रमाण पत्रों के लक्ष्यों की पूर्ति की जाएगी। उन्होंने लोक सेवा गारंटी केन्द्रों के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों के कार्यालयों को भेजे गए जाति प्रमाण पत्र और उनका निराकरण की समीक्षा तहसीलवार की। उन्होंने लोक सेवा गारंटी केन्द्रो के प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि तहसील कार्यालयों को प्रेषित किए जाने वाले आवेदनांे का रिकार्ड अपडेट रखे। समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में दो लाख 71 हजार 613 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाने है जिसमें से लोक सेवा गारंटी केन्द्रों के माध्यम से एक लाख 72 हजार 293 आवेदन दर्ज किए गए है और 66 हजार 769 प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके है जिसमें से सर्वाधिक विदिशा विकासखण्ड में 17 हजार 472 इसके पश्चात् सिरोंज में 13 हजार 696, बासौदा में छह हजार 742, ग्यारसपुर में तीन हजार 888, कुरवाई में पांच हजार 268, लटेरी में चार हजार 844, नटेरन में चार हजार 982 और शमशाबाद में आठ हजार 877 आवेदन निराकृत किए जा चुके है। आवेदनों की आॅन लाइन प्रक्रिया की समुचित जानकारी जिला प्रबंधक श्री अमित अग्रवाल ने एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से तहसीलवार दी जिसमें जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र, प्राप्त आवेदन और दर्ज संख्या की जानकारी सम्मिलित थी।
बीमा अनिवार्य कराएं
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिले में अब तक क्रियान्वित कार्यवाही की आज अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन ने समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, लीड़ बैंक आफीसर श्री उमेश गुप्ता समेत समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपदों के सीईओ मौजूद थे। कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि सरकार द्वारा सस्ती दर पर बीमा योजना प्रारंभ की गई है। सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं वे अपने परिजनों को इन बीमा योजनाओं से पंजीकृत कराएं। उन्होंने योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल देेते हुए कहा कि जिले की समस्त आंगनबाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिवों और रोजगार सहायको के माध्यम से निचले स्तर तक जानकारी प्रेषित की जाए। जिला पंचायत के सीईओ श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जिले में जो बैंकों में खाते खोले गए है उन्हें कम से कम पचास रूपए जमा कराने के लिए अभिप्रेरित करें ताकि उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोडा जा सकें और उन्हें बैंको की पासबुक की प्राप्ति हो सकें। इसी प्रकार उन्होंने ग्रामीण अमले को भी बीमा योजना से जोड़ने का आग्रह किया है। श्री मिश्रा ने कहा कि जिले के ऐसे पेंशनधारी जिनके बैंकों में खाते है और वे बीमा योजना की पात्रता रखते है उन्हें भी इसका लाभ दिलाया जाए।लीड़ बैंक आफीसर श्री उमेश गुप्ता ने इस दौरान जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आवेदक का किसी भी बैंक में सेविंग खाता होना अनिवार्य है। खाताधारी के द्वारा सहमति सहघोषणा फार्म भरकर देने पर उनके बैंक खाते से अपने आप बीमा राशि की कटौत्रा की जाएगी। दोनो बीमा योजनाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2015 नियत की गई है। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना जो एक जून से प्रारंभ होगी के लिए भी प्रीमियर दर 12 रूपए नियत की गई है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए प्रीमियर राशि 12 रूपए है आवेदक की आयु 18 से 70 वर्ष होना चाहिए। बीमित को दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रूपए की राशि मिलेगी। अंगो की अपंगता होने पर एक लाख रूपए की राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए वार्षिक प्रीमियम राशि 330 रूपए है आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए। किसी भी स्थिति में मृत्यु होने पर दो लाख रूपए की राशि प्रदाय की जाएगी।
भूकम्प पीडि़तों को राशि भेंट
पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नेपाल के भूकम्प पीडि़तों के लिए एक दिन का वेतन कुल राशि 86 हजार 300 रूपए संग्रह कर गुरूवार को अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को विभाग के उप संचालक श्री एमएल मेहरा और अन्य ने भेंट की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें