मध्यप्रदेश की राजधानी में बढ़ रहे पत्रकारों पर हमले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मई 2015

मध्यप्रदेश की राजधानी में बढ़ रहे पत्रकारों पर हमले

  • वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के कार्यालय में हुई तोडफ़ोड़

attack-in-bhopal-journalist-union-office
भोपाल, 2 मई 2015। वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यालय एफ-88/19, तुलसी नगर, सेकेण्ड स्टॉप में कुछ अज्ञात बदमाशों ने 28 अप्रैल 2015 की रात्रि साढ़े 10 बजे हमला कर तोडफ़ोड़ की। इस घटना के समय हमारे अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा जी हैदराबाद के प्रवास पर थे। उनके निवास पर उनका पुत्र ललित शारदा व पत्नी एवं बालक घर पर थे। लेकिन किसी कारणवश वे ऑफिस से घर के अंदर गये तभी अचानक पांच अज्ञात बदमाश ऑफिस में घुस गये। ऑफिस में घुसकर उन्होंने तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जैसे ही तोडफ़ोड़ की आवाजें आई तो उनका पुत्र घर से बाहर की तरफ आवाज देता हुआ आया लेकिन चार लोग भागते हुए दिखे और अचानक एक व्यक्ति सामने से भगता हुआ निकला और ललित को धक्का देकर वह भी भागने में सफल हो गया। ललित शारदा ने तुरंत ऑफिस में अंदर जाकर देखा तो टेबिल का कांच टूटा हुआ था, कुर्सियां बिखरी पड़ी हुई थी और कम्प्यूटर भी गिरा पड़ा था। अत: उन्होंने पूरे घटनाक्रम के फोटो खींचे। इसके तुरंत बाद ललित शारदा ने अपने पिता श्री राधावल्लभ शारदा से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी एवं उनके वॉटसप पर ऑफिस के फोटो भेजे। श्री शारदा जी ने कहा कि अभी ऑफिस का सामान वैसा ही रहने दो, मेरे लौटने पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। श्री शारदा जी 1 मई 2015 को भोपाल आये। उन्होंने कार्यालय का अवलोकन किया और उसी रात थाना टी.टी. नगर पर जाकर घटना की जानकारी दी एवं अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। घटना की जाँच अभी जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: