मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना के तहत नरकटियागंज विस में नदियांे पर बनेंगे पुल
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा की कर्मठता से प्रभावित क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना से पुलों के निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण सूत्रों की माने तो मंझरिया में अमवा टोला के सामने मनियारी नदी पर, डीएवी पब्लिक स्कूल के पीछे भण्टहवा-पिपरा में हरबोड़ा नदी पर, रखही पंचायत के रखही और बैरिया के बीच मनियारी नदी पर, केसरिया पंचायत में मौजा धोबहाँ गाँव के सामने रोहूआ नदी(रोहुआ नाला) पर और नौतनवा पंचायत के ठटवा गाँव में स्थित बिरहा-रोहुआ नदी में पुल के निर्माण की मांग वहाँ की जनता ने जन प्रतिनिधियांे से किया है। उधर नरकटियागंज-रामनगर मुख्य पथ पर धूमनगर में बलोर नदी पर बड़े सड़क पुल के निर्माण की मांग भी लोगों ने किया है। नरकटियागंज विधानसभा की विधायक द्वारा सरकार से नरकटियागंज क्षेत्र की जनता की मांग पर शीघ्र विचार करने के लिए अपना प्रस्ताव देंगी। हालाकि अभी उन्होंने इस संबंध में खुलकर मीडिया समक्ष अधिकारिक बयान नहीं दिया है, अलबत्ता जनहित से जुड़े समस्या की समाधान की दिशा में वे सतत् प्रयत्नशील रहती है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनांे ने बताया कि विधायक का जनता से सीधा लगाव नहीं होने के कारण कई मुद्दे अनछुए रह जाते हैं।
भू-धारियों के हुण्डाधारियांे को पीटकर, पर्चाधारियांे ने प्रशासन से नाराजगी जताया
पर्चा में मिले जमीन पर कब्जा को लेकर जिद पर अड़े पर्चाधारी
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) नरकटियागंज अनुमण्डल के सहोदरा थानान्तर्गत बनबैरिया व धमौरा गाँव स्थित भू-धारी व पर्चाधारियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में भू-धारी समर्थक के घायल होने की खबर है। इतना ही नहीं भू-धारी के बटाईदारों की खबर भी पर्चाधारियों ने लिया। उल्लेखनीय है कि पश्चिम चम्पारण जिला में बिहार का सर्वाधिक भूमि विवाद है। जिला के व्यवहार न्यायालय से लेकर, कार्यपालक दण्डाधिकारी और विभिन्न थाना में दर्ज मामलों पर गौर करें तो यह मामला और गंभीर नजर आता है। यूँ कहा जाए कि जिला के तीन अनुमण्डल में सर्वाधिक भू-विवाद ही दर्ज है और सर्वाधिक मामले विचाराधीन है। समय-समय पर सरकार द्वारा चलाए गये अभियान में सरकारी कर्मी व अधिकारियों की गलती का खामियाजा आए दिन भू-धारी या पर्चाधारी भुगतते रहते है। धमौरा व बनबैरिया में हुई यह घटना कोई नयी बात नहीं है। हाँ, नया यह कि दोनो पक्ष में तनाव व्याप्त है और अधिकारी लगातार उसपर नज़र बनाए हुए है, कहने वाले अधिकारी नये जरूर है। उल्लेखनीय है कि रामनगर राज परिवार से जुड़े भू-धारी संतोष विक्रम शाह ने धमौरा के रामनाथ महतो व किशोर महतो को हुण्डा पर दे रखा है। जिनके लिए मदन पासवान खेत की जुताई कर रहा था। उसी वक्त पर्चाधारियों की एक टोली वहाँ आ धमका और मदन को मारपीट कर घायल कर दिया। रामनाथ महतो के बयान पर सहोदरा थाना में एक मामला दर्ज कर खानापूरी कर ली गयी है। रामनगर राज की बहुचर्चित समाजिक कार्यकर्ता प्रेमा विक्रमशाह के हवाले से खबर है कि पर्चाधारियों ने 18 एकड़ जमीन पर लगी फसल बर्बाद कर दी गयी है। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर गौनाहा, मानपुर, इनरवा और सहोदरा पुलिस बनबैरिया में कैम्प कर रही है। पर्चाधारी सरकार से पर्चा में मिले जमीन पर कब्जा दिलाए जाने तक भू-धारियों को खेती नहीं करने देने की अपनी जिद पर अड़े हुए है।
बोेलेरो चोरी की प्राथमिकी दर्ज, शहर में बढ़ी संदिग्धों की गतिविधियाँ
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) नरकटियागंज में स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के प्रबंधकीय अधिकारी विक्रम हाजरा की बोलेरो गाड़ी शनिवार की रात्री चोरी हो गयी। इस बावत श्री हाजरा ने शिकारपुर थाना में एक आवेदन देकर स्पष्ट किया है कि बरई टोला स्थित उनके चालक रहीम मियाँ के घर के सामने उक्त गाड़ी खड़ी थी। थानाध्यक्ष एचएस ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। नरकटियागंज शहर में इनदिनों पुलिस की चैकसी के बावजूद चोरों के हौसले बुलन्द हैं, सूत्रांे की माने तो विभाग में कतिपय कर्मियांे की संलिप्तता से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियाँ बढ गई हैं। यही वजह है कि हरिश्चन्द्र ठाकुर जैसे तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रहते हुए क्षेत्र में अपराधी दुस्साहस करने से बाज नहीं आ रहे है। गौरतलब है कि शिकारपुर थाना में आए दिन वारंटी पुलिस अधिकारियों के साथ उठते बैठते दिख जाते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें