नीतीश सरकार बिहार में खेलों को बढ़ावा देने लिए संकल्पित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 मई 2015

नीतीश सरकार बिहार में खेलों को बढ़ावा देने लिए संकल्पित

बिहार की गन्ना उद्योग मंत्री डा. रंजू गीता ने आज कहा कि राज्य में खेलों को बढ़वा देने के लिए नीतीश सरकार कृत संकल्पित है। डा.गीता ने समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में तीन दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों को खेल के प्रति जागृत करेगा । 

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रो.शाहिद अहमद ने प्रतियोगिता के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि 18 मई तक चलने वाले इस प्रतिस्पर्धा में जिले के करीब 300 बालक एवं बालिकाऐं प्रतिभागी भाग ले रहे है । प्रतियोगिता में दौड़ समेत अन्य खेलों का आयोजन किया किया गया है। इस मौके पर जदयू के राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर. एथलेटिक्स संघ के पेट्रान इन चीफ सह जिलाधिकारी एम.रामचन्द्रु-डू . जदयू विधायक राजकुमार राय .मंजू कुमारी जदयू दलित प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबालक पासवान उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: