छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मई 2015

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मई)

प्रभारी मंत्री द्वारा भगवान बुद्ध और डां. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 
  
छिंदवाड़ा/4 मई 2015/ प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा आज स्थानीय सत्कार तिराहे पर बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित बुद्ध जयंती कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान बुद्ध एवं डा. भीमराव अम्बेडकर श्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक चैरई पंडित श्री रमेश दुबे, सौसर नानाभाउ मोहोड और जुन्नारदेव श्री नत्थनशाह कवरेती, बौद्ध महासभा की श्रीमती तुलसा बाई गोंडाने, अन्य प्रतिनिधि एवं बौद्ध धर्म के अनुयायी उपस्थित थे। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने अम्बेडकर चैक में तथागत भगवान गौतम बुद्ध के तैलचित्र पर एवं उसके अनुयायी डाॅ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किये। श्री बिसेन ने बुद्ध के जीवन पर संक्षेप में जानकारी देकर उनके एकता, शांति व अहिंसा पर अपने विचार व्यक्त किये। गौतम बुद्ध के सभी अनुयायियों को उन्हांेने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। डाॅ. अम्बेडकर के साथ गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित किये जाने की मांग पर जिले के प्रभारीमंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जावेगा।                             

आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ 

छिंदवाड़ा/4 मई 2015/विगत दिनों नेपाल में आये भूकंप को दृष्टिगत रखते हुए आज डिस्ट्रिक्ट कमांडेण्ट होमगार्ड कार्यालय में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का शुभांरभ हुआ। कार्यशाला में कलेक्टर श्री महेशचंद्र चैधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमांडेण्ड सुश्री स्नेहलता पाठ्या, एन.जी.ओ प्रशिक्षक श्री श्यामल राव, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक, होमगार्ड व स्वयंसेवी संगठन के लोग उपस्थित थे। कलेक्टर श्री चैधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा प्राकृतिक या मानव जनित हो सकती है। जो तीव्र या क्रमबद्ध घटित होता है, जिसका प्रभाव इतना तीक्ष्ण होता है कि प्रभावित समाज के लिए असाधारण कार्यवाही करनी पड़ती है । आपदा छोटी हो या बडी उसे हल्के में नहीं लेेना चाहिये। इसके लिए एक व्यवहारिक, वैज्ञानिक विधा का प्रयोग करना चाहिये। उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए संसाधन, प्रशिक्षित मेन पावर, उनका पता व संपर्क नंबर, बल्क एसएमएस, माॅकड्रिल पर विशेष जोर देने को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि आपदा से लोगों, संरचनाओं, पशु धन, जीवनयापन व उत्पादन तंत्र और अन्य पर प्रतिकूल असर न हो, इसके लिए हमे हमेशा सचेत रहते हुए आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला ने आपदा प्रबंधन पर अपने पिछले अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि भगवान न करे कि आपदा आये और यदि हम दुर्भाग्य से उसके सहभागी बन गये तो त्वरित रूप से उसका समुचित प्रबंधन करना चाहिये । उन्होने आपदा प्रबंधन के संसाधनों, प्रशिक्षित मेन पावर, सूचना व त्वरित कार्यवाही पर विशेष जोर देकर किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा । 

दो रिक्त पदों के आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि में वृद्धि

छिंदवाड़ा/4 मई 2015/एकीकृत वाल विकास परियोजना छिंदवाडा ग्रामीण में आंगनवाडी केन्द्र गांगीवाडा क्रमांक 2 में आंगनवाडी कार्यकर्ता के एक पद तथा आंगनवाडी केन्द्र सुरगी एवं परतला क्रमांक एक में सहायिका के एक-एक पद के लिए ग्राम की स्थायी निवासी महिला आवेदिकाओं से  आमंत्रित किए गए आवेदनों की तिथि में वृद्धि की गई है। अब आवेदक महिलायें निर्धारित प्रारूप में 12 मई तक अपने आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदवाडा ग्रामीण लालबाग छिंदवाडा में जमा कर सकती है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।         

बुद्ध जयंती का कार्यक्रम अम्बेडकर तिराहे पर सम्पन्न

chhindwada news
छिंदवाड़ा/4 मई 2015/ भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर स्थानीय अम्बेडकर तिराहा (सत्कार तिराहा) पर सम्पन्न हुआ ।  इस अवसर पर कलेक्टर श्री महेशचंद्र चैधरी, एस.डी.एम श्री नमः शिवाय अरजरिया, तहसीलदार श्री अनूप श्रीवास्तव, बौद्ध महासभा की श्रीमती तुलसा बाई गोंडाने, एडवोकेट श्री रमेश लोखंडे, श्री देवेन्द्र वर्मा एवं श्री गजभिये, अनेक सामाजिक बन्धु, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कलेक्टर श्री महेशचंद्र चैधरी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की जयंती राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनोें स्तरों पर मनायी जाती है। भगवान बुद्ध ने अहिंसा का मार्ग बताया है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हम विकास कर सकते है एवं शांति की स्थापना की जा सकती है। आपने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा संविधान की रचना की गई है। उसी के अनुसार व्यवस्थायंे संचालित की जा रही है।  आपने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी और कार्य किए जाना है। आपने कहा कि नेपाल में भूकम्प से अनेक व्यक्तियों की मौत हुई है तथा अनेकों घायल भी हुए है। पीडितों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। पीडितों की मदद की जाये तथा राशि जिला प्रशासन में जमा की जाकर प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जायेगी। आपने कहा कि भूकम्प पीडितों की मदद के लिए आम जन आगे आये। आपने बताया कि 5 मई 2015 को कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 11 बजे दो मिनिट का मौन धारण कर नेपाल के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जावेगी। आम जन इस कार्यक्रम में आमंत्रित है। एडवोकेट श्री रमेश लोखंडे ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा अहिंसा का संदेश दिया गया है। इसी के आधार पर पंचशील के सिद्धांत बनाये गये है। समाज को अहिंसा के मार्ग पर चलकर आगे बढना है। आपने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर द्वारा कानूनों को बनाया गया है। आपने कहा कि नेपाल की सहायता के लिए सभी जन आगे आये। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान बुद्ध एवं डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर उपस्थित अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। 

आज कलेक्टर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 
  • कलेक्टर द्वारा आमजनों से उपस्थित होने की अपील

छिंदवाड़ा/4 मई 2015/कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में आज 5 मई को प्रातः 11 बजे दो मिनिट का मौन धारण कर नेपाल एवं अन्य स्थलों पर आये भूकम्प में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौन धारण एवं श्रद्धांजलि में आम जनों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों आदि से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि आपदा में मारे गये लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना करने के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो शामिल हो। उन्होने अपील की कि नेपाल के भूकम्प के प्रभावितों के लिए यथायोग्य दान दे।

कोई टिप्पणी नहीं: