पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मई 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मई)

 ड्राईबर की लापरवाही  छतरपुर -बस पलटी 50 यात्री जिन्दा जले

panna news
[हमारे संबाददाता संतोष गंगेले की रिपोर्ट ] पन्ना जिला मुख्यालय से 13 किलो मीटर दूर मडला घाटी में पाडव प्रपात के ठीक ऊपर हुई बस दुर्घटना में लगभग 50 यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल 12 यात्रियों का पन्ना जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। इनमें से दो गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना से पीडितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपये तथा मामूली तौर पर घायलों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रिरीयल जांच कराने तथा मृतकों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, पीएचई, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने जिला चिकित्सालय पन्ना जाकर दुर्घटना पीडितों से भेंट की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीडितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवनारायण सिंह चौहान तथा पुलिस अधीक्षक आईपी. अरजरिया तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था करने के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराएं। यह हृदय विदारक दुर्घटना दोपहर 2 बजे घटित हुई। छतरपुर से सतना जाने वाली अनूप ट्रेवल्स की बस मडला घाटी में दुर्घटना ग्रस्त हुई। नाले के ऊपर बनी पुलिया से बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। गिरने के साथ ही बस में भयानक आग लग गई। दुर्घटना में जीवित बचे घायलों के अनुसार बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। आग के कारण बस के अन्दर फंसे मृतक शरीर बुरी तरह जल गए हैं। जिनकी पहचान किया जाना संभव नही है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिक्की उर्फ सुरेन्द्र रावत तथा संजय गुप्ता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। इनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस दुर्घटना में पप्पू सोनी, मुन्नी लाल सोनी, रजनीश अहिरवार, हरिलाल अहिरवार, राजेश सेन, समसुददीन, भरत अहिरवार, सुरेश कुशवाहा, रामेश्वर अहिरवार, संजय गुप्ता, फूलवती भटनागर, मुकुन्दी तथा लक्ष्मण आदिवासी घायल हुए हैं। जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश संगठन ने घटना पर दुःख ब्यक्त किया तथा सरकार से प्रत्येक मृतक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। 

मडला घाटी में बस दुर्घटना में कई   यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीडितों के लिए की राहत की घोषणा-
  • दिए घटना की जांच के निर्देश, मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले ने राहत और बचाव कार्य का लिया जायजा

पन्ना 04 मई 15/पन्ना जिला मुख्यालय से 13 किलो मीटर दूर मडला घाटी में पाडव प्रपात के ठीक ऊपर हुई बस दुर्घटना में कई यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल 12 यात्रियों का पन्ना जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। इनमें से दो गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने दुर्घटना से पीडितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपये तथा मामूली तौर पर घायलों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रिरीयल जांच कराने तथा मृतकों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, पीएचई, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने जिला चिकित्सालय पन्ना जाकर दुर्घटना पीडितों से भेंट की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीडितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान तथा पुलिस अधीक्षक आईपी. अरजरिया तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था करने के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराएं। यह हृदय विदारक दुर्घटना दोपहर 2 बजे घटित हुई। छतरपुर से सतना जाने वाली अनूप ट्रेवल्स की बस मडला घाटी में दुर्घटना ग्रस्त हुई। नाले के ऊपर बनी पुलिया से बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। गिरने के साथ ही बस में भयानक आग लग गई। दुर्घटना में जीवित बचे घायलों के अनुसार बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। आग के कारण बस के अन्दर फंसे मृतक शरीर बुरी तरह जल गए हैं। जिनकी पहचान किया जाना संभव नही है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिक्की उर्फ सुरेन्द्र रावत तथा संजय गुप्ता को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। इनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस दुर्घटना में पप्पू सोनी, मुन्नी लाल सोनी, रजनीश अहिरवार, हरिलाल अहिरवार, राजेश सेन, समसुददीन, भरत अहिरवार, सुरेश कुशवाहा, रामेश्वर अहिरवार, संजय गुप्ता, फूलवती भटनागर, मुकुन्दी तथा लक्ष्मण आदिवासी घायल हुए हैं। जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।  दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान को दुर्घटना की जानकारी दी। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना पीडितों के लिए घोषित एक लाख रूपये की सहायता राशि को बढा कर 2 लाख रूपये करने की घोषणा की। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: