द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली जनजातीय महिला राज्यपाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 18 मई 2015

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली जनजातीय महिला राज्यपाल


dropdi-murmu-jharkhand-new-governor
झारखंड में द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राज्य के नौवें राज्यपाल के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। वह राज्य में इस पद पर आसीन होने वाली पहली जनजातीय महिला हैं। मुर्मू को राजभवन में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सैयद अहमद की जगह ली है, जिन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। शपथ-ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रघुबर दास और अन्य लोग उपस्थित थे।

मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को हुआ था। वह सबसे पहले वर्ष 2000 में ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर निर्वाचित हुई थीं। वह ओडिशा से दो बार विधायक रह चुकी हैं। मुर्मू ने 1979 में भुवनेश्वर के आर.बी. वीमेन्स कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने राजनीति में आने से पहले कुछ वर्षो तक राज्य सचिवालय में बतौर क्लर्क भी काम किया। वह 1996-1998 में रायरंगपुर अधिसूचित क्षेत्र परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं। उन्हें मई 2013 में भाजपा की मयूरभंज जिला इकाई की अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: