भारत का नक्शा: ना जम्मू कश्मीर, ना अरुणाचल प्रदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2015

भारत का नक्शा: ना जम्मू कश्मीर, ना अरुणाचल प्रदेश

china-cctv-channel-shows-india-map-without-jammu-kashmir-and-arunachal-pradesh
चीन के सरकारी स्वामित्व वाले चैनल सीसीटीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की खबरें दिखाए जाते समय भारत के नक्शे को जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के बिना दिखाए जाने के बाद गुरुवार विवाद खड़ा हो गया। 

प्रधानमंत्री की यात्रा से जुड़ी एक खबर के दौरान यह नक्शा दिखाया गया। चीन अरुणाचल प्रदेश पर और जम्मू कश्मीर के हिस्सों पर दावा करता रहा है लेकिन भारत इसका पुरजोर विरोध करता रहा है। दोनों देशों के बीच सीमा का मुद्दा अनसुलझा है और दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच अब तक 18 दौर की बात हो चुकी है।

चीन का कहना है कि सीमा मुद्दा केवल 2000 किलोमीटर तक सीमित है जिसमें अधिकतर हिस्सा अरुणाचल प्रदेश में है, वहीं भारत का मानना है कि विवाद करीब 4000 किलोमीटर सीमा को लेकर है।

कोई टिप्पणी नहीं: